नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – बातापुल में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया गया।जानकारी के अनुसार बातापुल के समीप स्थानीय निवासी तुषार ने पुलिस थाने में सूचना दी कि उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई, डाक घर पचकोहरा, ग्राम चमरहिया निवासी सूरज द्विवेदी (18) पुत्र सर्वजीत पांवटा साहिब के बातापुल के नजदीक किराए के मकान में रहता था। युवक किसी कंपनी में कार्य करता था। युवक ने किराए के कमरे में…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- डा वाईएस परमार महाविद्यालय नाहन की प्रिंसिपल ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महाविद्यालय के बी ए प्रथम के छात्र हर्षित नौटियाल को महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम का सदस्य चुना गया है। उन्होंने बताया कि वह विश्वविद्यालय की टीम के साथ आने वाले नार्थ जोन की अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेकर खेलने जाएगा।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में एसएफआई और एनएसयूआई की नाहन इकाइयों ने छात्रों को लामबंद करते हुए एचपीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान कॉलेज में छात्रों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को शीघ्र इनके समाधान की मांग उठाई है। इस बाबत दोनों इकाइयों द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्या को ज्ञापन भी सौंपा गया है। यही नहीं यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दोनों इकाइयों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। छात्रों की मांगे …
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :-विद्युत उप मंडल नाहन (नम्बर-एक) के तहत बुधवार 30 नवम्बर को नये कार्यों की पूर्ति हेतु सरांहा-बागथन फीडर के अन्तर्गत विक्रम कैसल एवं लाडली आदि क्षेत्रों में प्रातः 11ः00 बजे से सांय 3ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल नाहन (नम्बर-एक) ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, इसके लिए हम आम जन से सहयोग की अपील करते हैं।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त बवाल मच गया जब 41 बैलेट पेपर गायब हो जाने का मामला उजागर हुआ। ऐसे में बैलेट पेपर के गायब हो जाने के चलते 41 पुलिसकर्मी इस बार बैलेट वोट डालने से वंचित रह गए हैं। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जिला के उपायुक्त ने शिलाई के एसडीएम को जांच के आदेश दिए है।प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि कर्मचारियों के मत पत्र जारी करने को लेकर आवेदन तो हुआ था, लेकिन कथित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल-हरियाणा राज्य के बहराल सीमा बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक वाहन से साढ़े 30 लाख नकदी बरामद की है। नकदी के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई अब आयकर विभाग की टीम करेगी।जानकारी के अनुसार हरियाणा सीमा बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान यातायात चेकिंग में गाड़ी नंबर (एचआर22आर-0027) को रुकवाया गया। इसमें चालक मुर्सेद अली पुत्र मिजानूर रहमान निवासी ग्राम खाए, बरी तहसील और जिला साऊथ दिनापुर बंगाल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) :- बच्चे देश के भावी नागरिक हैं और इनका भविष्य सुधारने के लिये संबद्ध विभागांे व संस्थानांे को इमानदार प्रयास करने की जरूरत है। यह बात उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला बाल सरंक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े अनेक ऐसे मुद्दे हैं जो काफी संवेदनषील हैं। इनमें बाल अधिकार, भिक्षावृति, बच्चों का शोषण, मानसिक प्रताड़ना, बाल श्रम, घरेलू माहौल ऐसे महत्वपूर्ण विषय हैं जिनपर दमानदारी से कार्य किया जाना चाहिए ताकि बच्चांे का कल्याण सुनिष्चित हो। आर.के.गौतम…
नाहन-(हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला की पांच विधानसभा क्षेत्रों की 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे किये गए हैं। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को मतगणना की संपूर्ण जानकारी वोटर हैल्प लाईन ऐप के माध्यम से सभी लोग घर बैठे देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की वैबसाईटड https://results.eci.gov.in/ पर भी विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना की ताजा अपडेट उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को मतगणना केन्द्र में मोबाईल ले जाने की स्वीकृति नहीं…