Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»आस्था»पहले नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के द्वार पहुंचे हजारों श्रद्धालु….
    आस्था

    पहले नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के द्वार पहुंचे हजारों श्रद्धालु….

    By Himachal VartaMarch 22, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)सिरमौर स्थित महामाई बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से नवरात्रि मेला शुरू हो गया है।आज प्रथम नवरात्र पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर शीश नवाया।मंदिर में डीसी आरके गौतम द्वारा हवन किया गया हवन के पश्चात डीसी सिरमौर द्वारा मां बाला सुंदरी की आरती की गई। जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक माता के दर्शन किए।सुबह से श्रद्धालुओं माता के दर्शन करने हेतु लाइनों में लगे हुए वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के जयकारे लगाए। माता के दर्शन हेतु हरियाणा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान हैं और यहां पर की गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है।जनश्रुति के अनुसार महामाई बाला सुन्दरी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में मुज्जफरनगर के देवबन्द नामक स्थान से नमक की बोरी में त्रिलोकपुर आई थीं।कहा जाता है कि लाला रामदास जो सदियों पहले त्रिलोकपुर में नमक का व्यापार करते थे, उनके नमक की बोरी में माता उनके साथ यहां आई थीं।लाला की दुकान त्रिलोकपुर में पीपल के वृक्ष के नीचे हुआ करती थी। उसने देवबन्द से लाया तमाम नमक दुकान में डाल दिया और बेचते गए मगर नमक समाप्त होने में नहीं आया।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान हैं और यहां पर की गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है।हर वर्ष यहां पर नवरात्र मेले पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं विशेष तौर पर हरियाणा पंजाब हिमाचल और यूपी से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.