Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल के सिरमौर स्थित सराहां में एकाएक पीलिया बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे कस्बे में हड़कंप मच गया है। दूषित पेयजल के सेवन से होने वाली यह बीमारी स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चिंता की वजह बनती जा रही है। कस्बे में अधिकतर बच्चे इस बीमारी से ग्रसित बताए जा रहे हैं। बहुत से लोग अस्पताल पहुंचकर इलाज करवा रहे हैं तो कुछ लोग झाड़फूंक कर काम चला रहे हैं। अभी तक अकेले सराहां सिविल अस्पताल में करीब 18 मरीज पॉजिटिव आ गए हैं।सराहां बाजार के अलावा SVN व BDO कॉलोनी में भी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-हिमाचल पुलिस के अश्व दल में शामिल बाज आखिर लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गया है। बाज घोड़ा ना केवल शिमला बल्कि सिरमौर पुलिस के गश्त दल की शान माना जाता था। बाज की पदचाप जब माल रोड नाहन से पूरे शहर की परिक्रमा करा करती थी तो लोग उसकी शान को निहारते रहते थे।बाज लंबे समय से बीमार चल रहा था जिसकी आज नाहन के जुडडा के जोहड़ स्थित पुलिस अस्तबल में मृत्यु हो गई है। बाज का जन्म 20 फरवरी 2003 को हुआ था। बाज की हिमाचल पुलिस के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु शर्मा):-नाहन स्थित फर्स्ट एचपी(1) कंपनी एनसीसी के द्वारा 75वां स्थापना दिवस मानव सेवा को समर्पित करते हुए मनाया गया। कंपनी के द्वारा मेडिकल कॉलेज नाहन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने शिरकत करी। रवक्तदान शिविर में डॉ. जसवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 40 से अधिक एनसीसी कैडेट ने हिस्सा लिया। जबकि 31 कैडेट ही रक्तदान करने में उपयुक्त पाए गए। कमांडिग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर सहित प्रदेश भर में आज लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में किया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, मोटर वाहन अधिनियम सहित अनेक प्रकार के मामलों की मध्यस्ता की गई और उनका हल निकाला गया।जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में पांच हजार के लगभग मामले आए। इस बार सक्सेस रेशो 70 फ़ीसदी से अधिक रही है और पिछली बार की अपेक्षा इस बार 1500 मामले अधिक लोक अदालत में आए हैं। उन्होंने बताया…

Read More

  नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाहन निवासी दीन दयाल वर्मा द्वारा रचित काव्य नाटक गुरू दक्षिणा के अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण समारोह रविवार को नाहन में हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार दीप चंद कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लेखक दीन दयाल वर्मा द्वारा रचित और गोल्ड मेडलिस्ट प्रो. डा. राजन कौशल द्वारा अनुवादित गुरू दक्षिणा का लोकार्पण कर उसकी पहली प्रति लेखक को भेंट की।बता दें कि काव्य नाटक गुरू दक्षिणा का पहला हिंदी संस्करण 1976 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद इस काव्य नाटक के हिंदी के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में लुटेरों ने एक दुकानदार से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बैग में मोबाइल फोन सहित एक लाख से अधिक रुपए की नकदी मौजूद थी। वही दुकानदार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। मामला जिला के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( लक्षयशर्मा):-लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। विभाग ने त्योहार सीजन से ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे, तब से लेकर विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। बता दें कि बीते कल शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाहन के मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की।विभागीय टीम की अचानक दबिश से मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान सात मीट विक्रेताओं के चालान किए। टीम ने देखा कि मीट…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, कालाअंब के साथ लगते गांव गुमटी में बलविंदर (26) पुत्र सिंघराज निवासी गुमटी एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों से घास लेकर लौट रहा था। इसी दौरान चालक पवन ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया तथा ट्रैक्टर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।इस दौरान ट्रैक्टर सड़क के साथ बनी ढांक में जा गिरा। चालक पवन ने ट्रैक्टर से छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसके साथ बैठा युवक ट्रैक्टर के साथ ही…

Read More