श्री रेणुका जी 11 अप्रैल -(हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 14वीं बटालियन, आरआरसी नालागढ़ द्वारा आज श्री रेणुका जी डैम प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक रूप लाल के सहयोग से प्रस्तावित डैम प्रोजेक्ट स्थल के संवेदनशील स्थानों का दौरा किया गया और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना बारे जानकारी हासिल की गई।
Author: Himachal Varta
नाहन 11 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-महेंद्र सिंह ठाकुर पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 24 सामुदायिक सिंचाई नलकूपों के निमार्ण कार्य का करेंगे शिलान्यास जल शक्ति, राजस्व, उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 12 अप्रैल 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्री 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 10ः30 बजे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पातलियों, शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पांवटा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्थापित होने वाले 24 सामुदायिक सिंचाई नलकूपों के…
पाँवटा साहिब 11 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमंडल पांवटा साहिब में बिजली की तारे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आलम यह है की बिजली बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला आजके दिन सामने आया जब दस वर्षीय बच्चा छत पर अपने साथियों के साथ खेल रहा था कि पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिधुत लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। बिजली के करंट से झुलसे 10 वर्षीय हनी पुत्र सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह वार्ड नंबर 9 का…
नाहन 11 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के द्वारा 95 फ़ीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। हर घर में नल और हर नल में पानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। जिला सिरमौर में विभाग को 121248 घरों में नल लगाए जाने का लक्ष्य मिला था। जबकि विभाग के द्वारा मात्र कुछ महीनों में ही 111244 कनेक्शन लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। यह जानकारी देते हुए जिला सिरमौर जल शक्ति विभाग के अधिक्षक अभियंता विशाल जसवाल ने बताया कि निर्धारित…
नाहन {संजय सिंह} 11 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अम्बेडकर जी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल 14 अप्रैल को नाहन के बस स्टैंड परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन करेगे। इसी दिन बस अडडा परिसर में संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। डा. राजीव बिन्दल ने आज सोमवार को नव निर्मित बस अडडा पार्किंग स्थल का हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण…
नाहन 10 अप्रैल (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आम आदमी पार्टी ने रविवार को पच्छाद क्षेत्र के सराहा में एक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता अजय वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव लडने का शंखनाद भी कर दिया है। मंडी में हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की रैली को देख बौखलाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा को तुरंत ही शिमला में रैली का आयोजन करना पड़ा जिससे उनके अंदर का डर साफ नजर आता है। अजय वर्मा ने कहा…
नाहन 10 अप्रैल (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण जिले में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के संस्थापक स्वर्गीय इंदिरागांधी को याद किया गया तथा उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने एनएसयूआई की स्थापना की थी और आज पूरे भारत मे हमारा संग़ठन उनके द्वारा बताए गए मार्ग ओर विचारधारा पर चलकर छात्र हित के लिए कार्य…
नाहन (संजय सिंह )09अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-सहायक आयुक्त मंदिर न्यास यज्ञ, कन्या पूजन व मां की पूजा अर्चना व आरती में हुए शामिल* त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के आठवें दिन लगभग 34 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। अष्टमी पर माता के दरबार में लगभग 12 लाख 43 हजार 500 रूपये नगद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। अष्टमी के अवसर पर सहायक आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर एवं उपमंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार यज्ञ पूजन, कन्या पूजन व मां बाला सुन्दरी की पूजा अर्चना व आरती में…