नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पावंटा वन विभाग की टीम ने लकड़ी लें जाने के लिए जारी होने वाला परमिट लिए बगैर सफेदे की लकड़ी लें जाता एक ट्रैक्टर पकड़ा है, जिससे 33000 का जुर्माना वसूल किया गया है।जानकारी देते हुए डीएफओ कुणाल अंगरीश ने बताया की सामूहिक गश्त पर निकली माजरा वन परिक्षेत्र की ब्लॉक-स्तरीय टीम को रात 9 बजे के आसपास बातापुल से नीचे एक ट्रैक्टर के अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की सूचना प्राप्त हुई।पीछा करने पर सत्तीवाला के समीप ट्रैक्टर को रोका गया,ट्रैक्टर चालक लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : -राष्ट्रीय राजमार्ग 707 बीती रात बांदली के पास पहाड़ टूट कर सड़क पर आ गया, जिसकी वजह से मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। सड़क पर मलबा आने की वजह से दिवाली के सीजन के दौरान सड़क मार्ग पिछले 12 घंटे से अधिक समय से बंद पड़ा रहा। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुकानदारों का त्यौहारों का सामान सहित नकदी फसल टमाटर से लदे वाहनों के पहिए भी जाम हो गए। दर्जनों बसें और सैंकड़ों निजी वाहन बांदली धार के आसपास खड़े रहे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब वन मण्डल की टीम ने खारा के जंगलों में छापामार कारवाई करते हुए अवैध शराब की तीन भट्टियां नष्ट की। सुदूरवर्ती स्थानों में लगी इन भट्ठियों में 7 ड्रमों में रखा लगभग एक हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। सुबह की गई कारवाई में विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने जंगल को कॉम्ब किया गया व दूरस्थ खालों के साथ बनी। भट्ठियों में मौजूद ड्रमों को काट कर नष्ट किया गया व कच्ची शराब को बहाया गया।टीम में वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक सीमा, मनीषा…
नालागढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)हिमाचल के नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार मौके से फरार हुआ। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सरवन सिंह रोपड़ निवासी के तौर पर हुई।जानकारी के अनुसार युवक किसी निजी कंपनी में काम करता था जो कि नालागढ़ से स्वारघाट की ओर जा रहा था जब कुंडलू के समीप पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिर गया और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से गंगूराम मुसाफिर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है जिसके लिए उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है। बता दें, गंगूराम मुसाफिर एक बार फिर 40 वर्षों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। शनिवार को राजगढ़ में गंगूराम मुसाफिर के सैकड़ों कार्यकर्ता राजगढ़ मैदान में एकत्रित हुए।उसके बाद करीब 3 घंटे तक चली मैराथन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने गंगूराम मुसाफिर को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। बता दें, कांग्रेस हाई कमान ने 17 अक्टूबर को जब 46 प्रत्याशियों की घोषणा की,…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में अब तक कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम, बीएसपी, आप, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा निर्दलीय 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल करते समय संपत्ति का हलफनामा भी सभी प्रत्याशियों ने दिया है। शुक्रवार देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट हुए जिला सिरमौर के पांच में से चार विधायक करोड़ों की संपति के मालिक हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल 4.35 करोड़ की अचल संपति के मालिक हैं।उनके पास 60,000 कैश, पत्नी मधु बिंदल के पास 40,000 कैश…
जगह-जगह भरे जा रहे हैं मिठाइयों के सैंपल,लोगों से सावधानी बरतने की अपील नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- त्योहारी सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते है। सीमावर्ती जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग मिलावटखोरों पर पूरी नजर रखे हुए है। सिरमौर जिला पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटा हुआ है और यहां त्योहारी सीजन में पड़ोसी राज्यों से ही अधिकतर मिठाइयों की सप्लाई होती है ऐसे में विभाग जहां पूरी नजर रखे हुए है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ने के साथ ही मिलावट खोर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसा राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के ठंडीधार के समीप पेश आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप धामला से ठंडीधार की ओर जा रही थी। अचानक ठंडीधार के पास लगभग 30 फुट गहरी खाई मे जा गिरी। इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।इसके अलावा इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी…