नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) जिला दण्डाधिकारी आर.के.गौतम ने आगामी 3 नवम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आम जन-मानस व श्रद्धालुओं को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से मेला स्थल के आस-पास पार्किगं स्थलों को चिन्हित करने के संबंध में ओदश जारी किये हैं।आदेश के अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरि नदी के दायें हिस्से में ददाहू की तरफ गिरि नदी में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस स्थल में मेले के दौरान वाहनों को खड़ा करने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। यह बात राम कुमार गौतम जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने कहीं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।3 राज्यों की सीमा से सटे 4 विधानसभा क्षेत्र शिलाई, पांवटा साहिब, नाहन व पच्छाद का 225 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड व हरियाणा से लगता है। जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश के साथ लगता है। 225 किलोमीटर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने जिला सिरमौर के 563 मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन मतदान केंद्रों में से 47 मतदान केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि 103 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। वही जिला के 413 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है। जिला सिरमौर की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के साथ लगती है। जिसके चलते पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जिला सिरमौर में सबसे अधिक अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।इन मतदान केंद्रों में लड़ाई-झगड़े के आसार बने रहते हैं।…
नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) :- हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिला सिरमौर के दो आरक्षित व तीन सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में 3,94,354 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला सिरमौर के 58 नंबर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 48 नंबर देवीनगर में जिला से सबसे अधिक 1418 मतदाता है। इसी विधानसभा क्षेत्र के नगाली में सबसे कम मतदाता 107 हैं।55 नंबर आरक्षित पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 104 सराहां-1 में 1211 मतदाता है, वही 97 नंबर पोलिंग बूथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- (लक्ष्य शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान जिला सिरमौर में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दो सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-पच्छाद (अ.जा.), 56-नाहन तथा 57- श्री रेणुका जी (अ.जा.) के लिए सौरभ गौड (भा.प्र.से.) मोबाइल नंबर 94184 83809 तथा 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई के लिए दिनेश श्रीवास्तव (भा.प्र.से.) के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01704-299068 व मोबाइल नंबर 76500 83809 चुनाव संबंधी जानकारी के लिए संपर्क किया जा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- वन विभागीय टीम के द्वारा खारा के जंगलों से ब्यास के जंगल में पहुंचे हाथियों के झुंड को परदुनी के जंगलों की तरफ खदेड़ा गया।डीएफओ कुणाल अंगरीश ने बताया की इस दौरान टीम ने हाथियों की लोकेशन अनुसार घेराबंदी कर आवाज करने वाली साउंड गन के माध्यम से हाथियों को लगभग 5 किलोमीटर तक खदेड़ा व साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्रों में घुसने से रोका गया, ताकि किसानों की फसलों को कोई नुकसान न पहुंचे।इस दौरान चांदपुर व कोटड़ी क्षेत्र के ग्रामवासियों द्वारा भी टीम का सहयोग किया गया जिनमे गुरदेव, सरवन, राजकुमार,…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते ही कांग्रेस हो या भाजपा या कोई अन्य पार्टी के प्रत्याशी सब अपने इलाके में प्रचार करने में जुट गए हैं इसी बीच आज नारायण सिंह भाजपा प्रत्याशी ने हरिपुरधार बाजार में जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया एवं जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर नारायण सिंह ने लोगों से अपील की की अपना मत उन्हें ही दें ताकि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में एक नया इतिहास बन सके और यहां का विकास भी हो
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास)हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही है. बीएसपी सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. अब तक 34 उम्मीदवारों की सूची बसपा की तरफ से जारी की गई है. इन चुनावों में सफलता हासिल करने के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती को चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारियां चल रही हैं. मायावती की रैली को लेकर पार्टी के भीतर विचार मंथन किया जा रहा है.ठियोग से बीएसपी प्रत्याशी जिया लाल साधक ने कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह में मायावती की रैली को लेकर…