नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा (नाहन) मे 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता मे लगभग 42 स्कूलों के 288 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे करियर अकादमी स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग गतिविधियों मे अपना प्रदर्शन दिखाया। विभिन गतिविधियों मे पुरुस्कार जीतकर करियर अकादमी सर्वाधिक पुरुस्कार पाने वाला अर्बन स्कूल बना। इसमे जूनियर स्तर पर साइंस क्विज कैटेगरी में प्रथम स्थान धैर्य सैनी व अनुराग ठाकुर ने प्राप्त किया तथा सीनियर स्तर पर साइंस क्विज में शुभ व रूद्र…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- बीते 24 और 25 सितंबर को प्रदेश में हुई भारी बारिश के घाव अभी तक नहीं भर पाए है। भारी बारिश के चलते जहां जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में विभागीय अमला को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चल रहे कार्य के चलते स्थानीय लोगों को नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर अशयाडी से श्रीक्यारी के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। दर्जनों जगह भूस्खलन होने से मार्ग की सुरक्षा दीवारे ढह गई है। सैकड़ों बीघा भूमि पर गहरी खाईयां कट गई है, जो हल्की बारिश होने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) :- टिकट का ऐलान होते ही उम्मीदवारों ने अब चुनाव प्रचार पर जोर देना शुरू कर दिया है बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने नाहन बाजार से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक के साथ भाजपा समर्थक चुनाव प्रचार में मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल में जयराम सरकार के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं।जिन्हें जनता के आशीर्वाद से आगे…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर धारा-144 (1) , (2) व (3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में पटाखों व आतिशबाजी की बिक्री व इनका भण्डारण केवल चिन्हित स्थानों में ही करने के आदेश जारी किये हैं। जिला में नगर निकायों व ग्राम पंचायतों द्वारा चिन्हित स्थलों के अलावा पटाखों का भण्डारण व इनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति संबंधित एसडीएम से लाईसेंस प्राप्त किये बगैर पटाखे नहीं बेच सकेगा।आदेश में कहा गया है कि आतिशबाजी अथवा पटाखों के शैड गैर ज्वलनशील सामग्री से निर्मित होने…
सिरमौर जिला के 5 विस क्षेत्रों की 4 डिग्री कॉलेज व एक स्कूल में होगी मतगणनानाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम स्ट्रांग रूम तथा मतगणना के लिए केंद्र चयनित कर दिए गए हैं। जिसमें जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज तथा 1 विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। जिला सिरमौर की 55 नंबर एससी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के सराहां में पहली बार रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त करेंगे।इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम…
2 दिन में 38 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला सिरमौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले सभी वस्तुओं की जांच तथा अवैध शराब की रोकथाम के लिए 7 विशेष टीमें गठित की हैं। यह टीमें दूसरे राज्यों से जिला सिरमौर की सीमा पर आने वाले प्रत्येक सामान जो कि चुनाव में वितरित हो सकता हैं। जैसे कि मोबाइल, कंबल, सूट के साथ-साथ अवैध शराब पर नजर रखे हुए हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला सिरमौर की…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल भी मतदाताओं पर पूरी नजर टिकाए हैं। इस बार सिरमौर जिला में मतदाताओं की करें, तो विधानसभा चुनाव में पुरूष मतदाता ही हरेक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। सिरमौर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरूष मतदाता ही अधिक है।ऐसे में माना जा रहा है कि पुरूष मतदाता ही जिला की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ) :-गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पति की लंबी मानसिक बीमारी के चलते 31 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हादसे में मृतक की पहचान काजल वालिया (31) पत्नी अमित वालिया ग्राम बद्रीपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है , जो कि नाहन के स्थाई निवासी है। जानकारी के मुताबिक काजल वालिया बद्रीपुर में एक किराए के मकान में रहती थी और दोपहर करीब 2:30 बजे काजल ने पति की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते परेशान होकर फांसी लगा ली। यह हादसा उस…