नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रेम ठाकुर ने बतौर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी जिला सिरमौर का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वह कुल्लू में सेवारत थे। कुल्लू से पूर्व वह निदेशालय सूचना एवं जनसम्पर्क में रहे। बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी वह सोलन, शिमला, लाहौल-स्पिति व निदेशालय में अपनी सेवाएं दे चुकेे हैं।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सन फार्मा कम्युनिटी हेल्थ केयर सोसाइन ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुरुवाला में लिंग पूर्वाग्रह, बालिका पोषण, लड़कियों में एनीमिया के कारण जागरूकता शिविर का आयोजन किया, यह जानकारी रोटरी सखी और चिकित्सा अधिकारी नीना सबलोक ने दी।उन्होंने बताया कि 0 से 1 वर्ष के बीच की सभी लड़कियों को उपहार दिए गए और कुपोषण के लिए उनका वजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना सबलोक ने इस दौरान कहा कि हाथ धोने, हाथ साफ करने के प्रति जागरुकता और सभी युवा, माताओं और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को नर्स निशा देवी द्वारा हाथ धोने…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला सिरमौर की एसआईयू टीम ने एक गाड़ी से शराब का जखीरा पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, बीती रात सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने सतौन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाडी नम्बर (एचआर-36एफ-0070) को रुकवाया।इस दौरान जब गाडी की डिक्की को खोलकर देखा गया तो उसमें से 180 बोतलें अंग्रेजी शराब, 240 बोतलें देसी शराब तथा 276 बोतलें बिय़र की बरामद हुई। मामले में पुलिस ने कार सवार राहुल निवासी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमंडल पांवटा साहिब इस बार हाटसीट बनी हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह बात पत्रकारवार्ता करते हुए उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने कही।वहीं सोमवार से एसडीएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के साथ नामांकन प्रक्रिया नियमनुसार शुरुआत हो गयी है।विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सारी तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम के निर्देशानुसार मे पूरी कर ली गई है।नामांकन के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, प्रत्याशी भी चार से पांच लोगों के साथ ही नामांकन कराने जा सकेंगे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- मिशन रिपीट की बड़ी चुनौती के साथ भाजपा की टिकटों पर माथापच्ची एक बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। अब अगर किए जा रहे टिकटों के हेरफेर में प्रत्याशी के पक्ष में मंडलो की कराई गई वोटिंग का विश्लेषण किया जाए तो यह फार्मूला कई मायनों में कामयाब नजर आता है। ऐसे में जो उच्च पदस्थ गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है उसमें जो बदलाव के संकेत मिल रहे हैं निश्चित तौर पर उसे सही फैसला भी कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि कई ऐसे प्रत्याशी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने पाांवटा की सालवाला पंचायत में लोगों के साथ आने वाले 2022 के चुनाव के बारे में सार्थक चर्चा की। वहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।पूर्व विधायक ने कहां की सतोन में बीजेपी की रैली फेल साबित हुई है बीजेपी पार्टी झूठे वादे और जुमले बनाने में माहिर है लेकिन हिमाचल प्रदेश की जो जनता है अब बीजेपी पार्टी को अच्छे तरीके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में आयोजित हाटी समिति की पत्रकार वार्ता में केंद्रीय हाटी समिति के मुख्य सलाहकार अतर सिंह नेगी ने कहा कि शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए लिए हाटी समिति को बदनाम ना करें। उन्होंने कहा कि विधायक हर्षवर्धन चौहान बोलते है कि 2005 में विधानसभा में मैंने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित करने के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित किया था। अगर ऐसा है तो वह जनता के सामने सार्वजनिक करें। अतर सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा में प्रश्न लगाना कोई संकल्प प्रस्ताव नहीं होता है साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज यहां आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी राजनैतिक दल विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करे ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला में आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता तथा कोरोना संक्रमित रोगियों को मतदान की पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर द्वार पर सुविधा…