नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान तालाब के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि यह रामनवमी गुप्त नवरात्रि के दौरान मनाईं जाती हैं। इस दौरान मंदिर में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी।फायर स्टेशन के नजदीक स्थित इस मंदिर में हलवा प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन आदि भी किया गया।इसी दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेंद्र शर्मा ने कहा कि गुप्त नवरात्रि की रामनवमी का बड़ा महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई दोषों का निवारण होता है। इस दौरान राम पंडित, भास्कर शर्मा, कमलेंद्र शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।-
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12
