चम्बा( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-च्यूगली सड़क पर च्यूगली के पास कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 4:00 बजे तेलका-च्यूगली सड़क पर कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन (जीप) अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई। इससे चालक सुनील कुमार, रविंद्र कुमार पुत्र नंद लाल गांव भडे़ई डाकघर पंताह उपतहसील तेलका…
Author: Himachal Varta
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज)आज सोलन के डीसी कार्यालय में डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला में धारा 144 लगा दी गई है और सभी को इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने ये भी बताया कि जिला में 04 लाख 13 हज़ार 408 मतदाता है। जिनमे अर्की विधानसभा में 95,609 मतदाता, वह नालागढ़ विधानसभा में 91,746 मतदाता, दून विधानसभा में…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल कांग्रेस खासी उत्साहित नजर आ रही है. शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा और हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी की रैली को हिट शो करार देते हुए हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि जनता को प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नज़र आती है. बीते पांच साल में भारतीय जनता पार्टी के विफल कार्यकाल के…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) शिमला Dpro संजय सूद को बिलासपुर भेजा गया है जबकि कुलदीप कुमार को बिलासपुर से I&PR शिमला लगाया गया है. मंडी से सचिन को कांगड़ा DPRO जबकि कांगड़ा से विनय शर्मा को मंडी लगाया गया है. अरुण पटियाल को ऊना से बदलकर DPRO शिमला लगाया गया है. मीना बेदी को हमीरपुर से ऊना भेजा गया है. अनिल गुलेरिया I&PR शिमला से DPRO हमीरपुर होंगे. सुभाष चंद को केलांग से चम्बा भेजा गया है. जबकि खेम चंद चम्बा से उनकी जगह जायेंगे. सिंपल सकलानी सिरमौर से किन्नोर भेजे गए है. उनकी जगह कुल्लू से…
पांवटा साहिब, (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)भाजपा ने एक विशाल हट्टी अभिनंदन रैली का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसलिया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त जोश देखा गया और सिरमौर जय हाती जय माटी के नारे से गूंज उठा। अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव का शंखनाद किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर नरेंद्र मोदी रैली के दौरान देखा था पर आज मैने यह जोश साक्षात देख लिया है। यहां के लोगो को क्या पीड़ा थी…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)भाजपा ने एक विशाल हट्टी अभिनंदन रैली का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाग लिया।उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त जोश देखा गया और सिरमौर जय हाती जय माटी के नारे से गूंज उठा।अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव का शंखनाद किया।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर नरेंद्र मोदी रैली के दौरान देखा था पर आज मैने यह जोश साक्षात देख लिया है।यहां के लोगो को क्या पीड़ा थी उसका…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज यहां स लगभग 60 किमी दूर सतौौ में एक भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वो अनुसूचित जाति के भाईयों को ये कहने आए हैं कि अनुसूचित जाती वालों का जाएगा नहीं तो हाटी वालों को मिलेगा हक। केंद्रीय मंत्री ने दो बार इस पंक्ति को दोहराया कि कांग्रेस वालों का काम आग लगाने का है, उकसाते हैं। मगर ये समझना होगा कि किसी का हक जाएगा नहीं तो दूसरे पक्ष को जायज हक मिलेगा।उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने पैन से दलित वर्ग के…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)भारत चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। शिमला जिला प्रशासन ने सभी आठ सीटों पर चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला शिमला में कुल 1 हजार 044 पोलिंग बूथ पर 5 लाख 83 हजार 949 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 2 लाख 98 हजार 171 पुरुष और 2 लाख 85 हजार 778 मतदाता शामिल हैं। जिला में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है।…