Author: Himachal Varta

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे) के अवसर पर आज बुधवार को नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। हिमाचल निर्वाचन विभाग के आईकॉन दिलीप सिरमौरी को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य है और हम सबको सक्रियता से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई विधानसभा सीटों में हार-जीत का आंकड़ा बहुत ही कम रहा, जिससे…

Read More

नाहन  25 जनवरी (एसपी जैरथ) :- हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर आज हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार को गृह जिला सिरमौर में याद किया। नाहन में कांग्रेस ने माल रोड स्थित डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को हिमाचल के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का  दर्जा मिला था। जिसके बाद इसे प्रदेश में हर वर्ष पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इसी कड़ी में नगर परिषद पांवटा ने बाल पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत प्रमाण की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ा कर उन्हें याद किया।नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने मीडिया के कैमरे ऑन होते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पूर्व राज्य दिवस धूमधाम से मनाया नगर परिषद के साथ वीआईपी रोड बाल पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया है।यही नही यमुना पार्क में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- महर्षि वाल्मीकि समाज की एक बैठक वार्ड नंबर 13 में वाल्मीकि मोहल्ला में आयोजित की गई। यह बैठक प्रकाश चंद सोढा की अध्यक्षता में हुई।  इस बैठक में वाल्मीकि समाज के विभिन्न  अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि  नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स पर ना की जाए, उन्हें पक्की या दैनिक भोगी के तौर पर रखा जाए। बैठक में महा ऋषि वाल्मीकि के मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। शहर में यातायात व्यवस्था के मद्देनजर वाल्मीकि मोहल्ला में पार्किंग स्थल…

Read More

शशिकांत शर्मा को बनाया गया ज़िला इकाई का अध्यक्ष        नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला इकाई सिरमौर की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नरवीर शर्मा, जिला चुनाव समन्वयक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( हि.प्र ) ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।इस बैठक की नई कार्यकारिणी में शशिकांत को ज़िला सिरमौर इकाई का अध्यक्ष, बनिता नेगी को संघ का महासचिव, डॉ हिमांशु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल पंवार को उपाध्यक्ष, रोहित को संयुक्त…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजा काट रहे चार कैदी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नाहन जेल के कैदी शेर सिंह, राजेश, भगवान और स्टेनली हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।यह प्रतियोगिता परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही हैं।गौर रहे कि जिला और प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सजायाफ्ता 24 कैदियों ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। इसमें शेर सिंह ने पहला, राजेश…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-समाज सेवा की दिशा में कार्यरत समाज सेवी संस्था “प्रयास”  द्वारा ग्राम पलहोड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 107 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।शिविर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉक्टर एस के सबलोक ने बताया कि सांसद हमीरपुर एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इस शिविर में डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स नीलम,…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 25 जनवरी को रात्रि 8 बजे नाहन पहुंचेंगे। वह अगले दिन 26 जनवरी को नाहन के चैगान मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करंेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10.40 बजे डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10.45 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। वह ठीक 11 बजे चैगान मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे।उपायुक्त आर.के. गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि…

Read More