Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यह जानकारी नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के सभी 563 पोलिंग बूथों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 25 कुर्सियां उपलब्ध रहेगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो।वही 80 वर्ष से अधिक के जो मतदाता मतदान केंद्र नहीं आ सकते, उनके लिए पोस्टल बैलट पेपर की सुविधा भी दी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने पेट्रोल पंप के समीप दो युवकों को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। एक आरोपी जहां जिला शिमला के कुपवी से ताल्लुक रखता है, तो वहीं दूसरा आरोपी जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में नशे की खेप चोरी छिपे ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने पेट्रोल पंप पर नाका लगाया और एक कार के डैशबोर्ड…

Read More

शस्त्र धारक अपने शस्त्र अविलंब संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाना करें सुनिश्चित  नाहन –  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)जिला सिरमौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हथियार और आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव के नतीजे जारी होने तक कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों के अतिरिक्त सभी व्यक्तियों पर जिला में हथियार और आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान गोविंदगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। यह घटना शनिवार शाम को कालाअंब मार्ग पर आम्बवाला के नजदीक पेश आई है।चालक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी पौड़ीवाला के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस दौरान वाहन चालक…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन के पौड़ी वाला के समीप बीती शाम जहां बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मृत्यु हो गई तो वहीं दूसरी तरफ देर रात को फिर नेशनल हाइवे 07 पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दौरान पिकअप पर कंटेनर पलट गया जिस कारण एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।जानकारी के मुताबिक, चालक सुमित पुत्र शेर सिंह राजटा निवासी ठियोग डाकघर बलावग तहसील कुमारसैन जिला शिमला सेब से भरी पिकअप लेकर देहरादून गया हुआ था। इस…

Read More

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और एसोसिएशन को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि इस जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता से जिला सिरमौर के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा । उन्होंने कहा कि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन और खेल विभाग के प्रयासों से यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए कोई ना कोई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- रोटरी क्लब पांवटा साहिब और डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 बच्चों के दांतो का निरीक्षण करने के बाद उन्हें सही निर्देश दिए गए। रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष राकेश रहल ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा  कि अगर आप अपने दांतो का ध्यान रखने का वादा करते हो तो आज जिनके दांत खराब हैं, उनके दांतो के इलाज मे आने वाले खर्च को रोटरी क्लब पांवटा साहिब भुगतान करेगा। रोटेरियन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना में इंजीनियरिंग कोर से सेवानिवृत हो कर आए अरुण गुप्ता एवम विशेष अतिथि के रूप में खंड विकास समिति पांवटा साहिब की सदस्य अबिता पुंडीर ने शिरकत की ।  मुख्य अतिथि ने दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ज्ञान चंद चौधरी ने मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उसके बाद एनएसएस के कार्यक्रम…

Read More