नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के विश्व विख्यात महामाई बाला सुंदरी त्रिलोकपुर के दरबार में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन भेंट किया है। करीब 5 किलो चांदी पर सोने की परत चढ़ाई गई है। हालांकि, प्राचीन मंदिर में भेंट किए गए भवन को लेकर दान देने वाले श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को चांदी व सोने के इस्तेमाल की जानकारी दी है, लेकिन न्यास भी अपने स्तर पर परख करवाएगा।श्रद्धालु की भावना की कद्र करते हुए मंदिर न्यास ने मनमोहक भवन को माता की पिंडी के मूल स्थान पर ही स्थापित किया है। बताया गया है कि माता के भवन में करीब 19 तोले सोने व करीब 5 किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है। मंदिर में माता की पिंडी चांदी के भव्य भवन में विराजमान है। ये पहली बार ही है, जब माता के दरबार में सोने से जड़ित भवन भेंट हुआ है।उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा व उत्तर प्रदेश में माता बाला सुंदरी को कुल देवी के रूप में भी पूजा जाता है। चंद बरस पहले प्राचीन मंदिर में माता के मुख्य स्थल की दिवारों पर शुद्ध चांदी की परत चढ़ाई गई थी। ये चांदी भी श्रद्धालुओं द्वारा ही भेंट की गई थी। मंदिर न्यास का मानना है कि माता के दरबार में चांदी के छत्र अर्पित किए जाते रहे हैं, मगर सोने से जड़ित भवन पहली बार ही भेंट किया गया है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
