श्रीरेणुकाजी( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- तीर्थ स्थल श्री रेणुकाजी में बसंत पंचमी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। तीर्थ श्री रेणुकाजी के आदि उदासीन अखाड़ा निर्वाण आश्रम श्री रेणुकाजी में संचालक महंत रणेंद्र मुनि महाराज के सानिध्य में तीर्थ के आश्रम में बसंत पंचमी अवसर अवसर पर मा सरस्वती व गुरुपूजन से श्रद्धालुओं, अनुयायियों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणेंद मुनि महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को पीला अंग वस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। वन्ही पीले भोजन का विशाल भंडारे में भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन, प्रवचन से संगते निहाल हुई। उधर निर्वाण आश्रम के महंत रनेद्र मुनि महाराज ने कहा कि बसंत का धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व बसंत पंचमी अवसर पर है जोकि मानवीय जीवन के लिए अति उत्तम है। पतझड़ के बाद अलसायी प्रकिति में बसंत से उमंग व उत्साह का संचार होता है। इस दौरान नव कार्यों की भी शुरुआत हुई। जिसमे कई अनुयायियों ने नाम दान लिया। जबकि विद्यार्थियों ने विद्या ग्रहण का शुभारंभ भी किया
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12
