नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल ने वांछित उदघोषित अपराधी कन्हैया, निवासी मोची मण्डी, अंबाला कैन्ट हरियाणा को नन्हेरा, अंबाला कैन्ट हरियाणा से धर दबोचा है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि मुजरिम के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 174। के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। आगामी कार्यवाही हेतु आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने मुजरिम कन्हैया उपरोक्त को एक फरवरी तक न्यायिक रिमांड में रखने के आदेश…
Author: Himachal Varta
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह):- राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिकविद्यालय में आज एनएसएस कैम्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के पाषर्द राकेश गर्ग पपली ने मुख्यअतिथि व समाजसेवी पुर्व पाषर्द कपिल गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि एनएसएस का यह विशिष्ट शिविर 24 जनवरी 2023 तक चलेगा। शिविर में पचास स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब खान ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर में एसएमसी अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेता प्रदीप चौहान ने प्रदेश में अपनी ही पार्टी के नेता क्रैशर मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदीप चौहान ने बताया कि भटरोग में जो क्रेशर है उसमें सरकार के नियमानुसार काम नहीं हो रहा है। वहां पर ज्यादातर गलत तरीके से काम हो रहा है। प्रदीप चौहान ने इस बारे में एसडीएम को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इससे सरकार को भी काफी नुकसान हो रहा है। जिससे रॉयल्टी पूरी नहीं मिल रही है और इसमें क्रशर मालिक को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा…
नाहन 19 जनवरी (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब में सनातन धर्म सभा के द्वारा संचालित गीता भवन मंदिर में नव मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया है। आज सुबह आठ बजे यमुना घाट पर नव मूर्तियों का अभिषेक व हवन करने के साथ नगर परिक्रमा व निशान यात्रा निकाली गई जो साढ़े गयारह बजे बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर गीता भवन मंदिर तक पहुंची।इतना ही नही 20 जनवरी से 25 जनवरी तक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रहेगा जिसमें नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन सुबह आठ…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज जिला सिरमौर के पांवटा ब्लॉक के गांव जगतपुर में स्थित इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की टैक्स वसूली के मामले नीलामी हो गई। 6 हजार करोड़ रुपए के बहुचर्चित महा घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी को खरीदने के लिए खरीददार सुबह से ही कंपनी परिसर पहुंचे। प्रात: 11 बजे से कंपनी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी की संपत्ति की नीलामी तीसरी बार आयोजित करनी पड़ी। इससे पहले भी दो बार नीलामी प्रक्रिया की गई थी जिसमें नीलामी नहीं हो पाई थी आज नीलामी की…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को पुलिस लाईन नाहन में वायरलैस प्रणाली सम्बन्धी जानकारी हासिल की। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित वायरलैस उपकरणों तथा इनके संचालन एवं रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सब-इंस्पेक्टर पुलिस विजय सिंह ने वायरलैस काॅम्यूनिकेशन प्रणाली पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम पांवटा साहिब द्वारा खुले बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में रेड डाली गई , जिसमे मौके पर लगभग 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षक ने दुकानदार पर मौके पर 25000 रूपये जुर्माना किया गया तथा सख्त चेतावनी दी गई कि वह भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जायेगी। गौर रहे है की सिरमौर में डीसी के आदेशों के बाद विभाग सख्त हो गया है, हाल ही में आयोजित हुई बैठक में पॉलीथिन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वनमण्डल पांवटा साहिब की पेट्रोलिंग टीमों के द्वारा एक ट्रक व चार ट्रैक्टरों को अवैध रूप से खनन करने व नदी मार्ग का प्रयोग करने पर जब्त किया गया। जब्त ट्रक व ट्रैक्टर चालकों से वन क्षेत्र में अवैध ट्रेसपास व खनन पर 1.10 लाख का जुर्माना वसूला गया।जहां मतरालियों क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक अनवर, मनीषा, मुद्दसिर, संदीप व वनकर्मी कीर्तन ने कारवाई की।वहीं मानपुर देवड़ा क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी मामराज के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी रजनीश व वनरक्षक रोहित, कपिल द्वारा कार्रवाई की गई।