नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में त्रिलोकपुर के गांव में जो बड़े पैमाने पर खैर के वृक्ष गत माह में अवैध रूप से काटे गए थे उस पर हिमाचल उच न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के अधिकारियों से जवाब मांगा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जांच कमेटी का गठन किया है जिस में नाहन के उप- मंडल दण्डाधिकारी और वन मंडलाधिकारी को रखा गया है जिन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। जांच में उस जमीन की डिमार्केशन भी कराई जाएगी…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर को रेल लाइन से जोड़ने का दशकों पुराना सपना आज भी अधूरा है। पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने भाजपा सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद, सिरमौर को रेल लाइन से जोड़ने में भाजपा सांसद पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने सांसद को ‘गायब’ करार देते हुए कहा कि वे संसद में केवल रेस्ट हाउस के मुद्दे तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि सिरमौर की जनता रेल जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की उम्मीद लगाए बैठी है। लांबा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)पीजीआई में आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। इस घोटाले में मरीजों के नाम पर सरकारी योजना की मुफ्त दवाइयां निकालकर निजी मेडिकल शॉप पर बेची जा रही थीं। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड दुर्लभ कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है, जो पीजीआई परिसर में स्थित केमिस्ट शॉप का संचालक है। जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस फर्जीवाड़े के जरिए करीब करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। इस घोटाले का खुलासा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन पांवटा साहिब की बैठक यूनियन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जहां सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन को आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया , वहीं ट्रक आपरेटर यूनियन की बैठक में कुछ अहम निर्णय भी लिए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन का सदस्य किसी भी अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियन का सदस्य नहीं हो सकता। चाहे वह छोटी गाड़ियों की यूनियन…
नाहन 21 ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- रविवार शाम को पांवटा में यमुना घाट के नजदीक रास्ते पर पेड से लटकी एकअज्ञात व्यक्ति के लाश बरामद की है सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस की टीम एसएचओ देवी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची औऱ पेड़ से लटकी क्षत विक्षत हालत में उतारकर कब्जे ली। पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ देवी सिंह ने मौके पर पुष्टि करते हुए कहा कि लगता है कि शव कई दिनो से लटका है। जोकि क्षत विक्षत हालात में था। अभी तक पुलिस स्टेशन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले के लादी क्षेत्र के ग्राम हलांह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ का भव्य अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान हलांह यशपाल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान धर्म सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह चौहान, पंचायत सचिव नेत्र सिंह ठाकुर, कुंदन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, दौलत राम चौहान, मनीराम ठाकुर, बंसी राम ठाकुर, रणसिंह नंबरदार एवं प्रताप सिंह रावत ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश सीनियर सेकेंडरी को एजुकेशनल तथा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा) इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (आई.टी.ओ.) अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर ओलिंपियाड: पिछले वर्ष 2024 नवंबर महीने में यह प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के 26 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इसमें धनुषा पाटिल, दिव्यम गुप्ता ने स्वर्ण पदक , तेजवीर ने रजत पदक, राधिका बंसल ने कांस्य पदक तथा 9 प्रतिभागियों ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति पताका लहराई। राष्ट्रीय सोशल स्टडीज ओलंपियाड(एन.एस.एस.ओ.) इस प्रतियोगिता में कुल…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(लेखक राजन कुमार शर्मा)हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। हालांकि राज्य सरकार और संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन इन प्रयासों के बावजूद हादसों की संख्या में कमी नहीं आई है। हिमाचल में सड़क हादसों की स्थिति हिमाचल प्रदेश में हर साल औसतन 1,041 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं, और 4,200 से अधिक लोग घायल हो रहे हैं। साल 2017 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हर दिन औसतन 7 सड़क हादसे…