नाहन( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा)जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि एस.आई.एस. इंडिया लि. शाहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाईजर के लगभग 150 पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न रोजगार केन्द्रों में इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 4 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय शिलाई में 7 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय राजगढ में 10 अक्तूबर को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे निर्धारित स्थल पर साक्षात्कार के लिए पहुंचना सुनिश्चित बनाएं। जिला रोजगार अधिकारी ने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह)गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में गठित पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट दल द्वारा गत 24 से 26 सितम्बर 2022 को हुई भारी बरसात से हुए नुकसान का आज जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों पर जाकर आंकलन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल ने जिला सिरमौर के बडु साहिब में बादल फटने के…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा) :- रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने समाज सेवा की एक और मिसाल पेश करते हुए आज एक बजुर्ग व जरूरतमंद को व्हील चेयर प्रदान की। रोटरी क्लब के प्रधान राकेश रहल ने बताया की यह व्हील चेयर रोटेरियन सुमेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भेंट की। व्हील चेयर कोटरी ब्यास के एक ऐसे बुजुर्ग को दी गयी जो अपनी उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जहाँ उन्हें चलने फिरने को भी किसी के सहारे की जरुरत थी। रहल ने कहा की रोटरी क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद को हमेशा तैयार रहता है। बशर्ते वह जरुरत…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सिंहपुरा पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उनके साथ विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री पर बरसते हुए कहा कि पांच सैलून में पांवटा का विकास मनो थम सा गया हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और ऊर्जा मंत्री घोटालों में फसते जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री केवल कांग्रेस पार्टी…
नाहन( हिमाचलवार्ता) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में एक व्यक्ति की मामूली कहासुनी पर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। भले ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई और बेटे कैलाश चंद, आनंद , शेर सिंह ने बताया कि देर शाम इसरार मोहम्मद उम्र लगभग 37 वर्ष उनके घर आया और बताया कि पुरुषोत्तम (45) खेतों में पड़ा है उसे उठा के लाओ। जिसके तुरंत बाद मृतक पुरुषोत्तम के भाई कैलाश चंद और बेटा आनंद मौके पर पहुंचे जहां, खेतों में पुरुषोत्तम पड़ा हुआ…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)कुछ लोग अपने भाषणों में मुझे सरकार को डंडों से चलाने का मशवरा दे रहे हैं लेकिन ऐसा वे अपने दौर में ही करें हमारा काम करने का तरीका कुछ अलग है। यह जुबानी पलटवार हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष के एक नेता पर किया। सीएम जयराम ठाकुर शुक्रवार को मंडी के विपाशा सदन में आयोजित एक शाम कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक नौजवान नेता अपने भाषणों में कहते हैं कि जयराम सीधा और गरीब…
नाहन-( हिमाचलवार्ता न्यूज)-उपायुक्त राम कुमार गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला में समेकित बाल विकास परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यक्रमों और योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन में बाल विकास परियोजना अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी विभाग के तहत चल रही सभी योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर फील्ड में प्रवास करें और परियोजना के तहत चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की मानिटरिंग करें। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम आज नाहन में बाल विकास परियोजनाओं की जिला स्तरीय निगरानी…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आश्विन नवरात्र पर्व के पांचवें दिन लगभग 10 हजार श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि पांचवे दिन माता को लगभग 7 लाख 96 हजार 913 रूपये नगद राशि, चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।