Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता) (लक्ष्य शर्मा) :- गुज्जर समुदाय के आरक्षण कोटे को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित गुर्जर समुदाय की महिलाएं धरने पर बैठी। डीसी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठी  महिलाओं का कहना है कि गिरिपार जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा रहा है और इससे सिरमौर जिला में रह रहे गुर्जर समुदाय के कोटे पर सीधा असर पड़ेगा। गुज्जर कल्याण परिषद महिला विंग की जिला अध्यक्ष रितु ने बताया कि गुज्जर समाज से जुड़े लोग कम शिक्षित है ऐसे में यदि गिरिपार  को एसटी में शामिल किया जाता है तो…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- सिरमौर में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। वजह चाहे स्टाफ की कमी हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर की। वही आम आदमी पार्टी ने भी अब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं और सुविधाएं दुरुस्त न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर  मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके कौशिक को ज्ञापन भी सौंपा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि डॉ वाईएस परमार में…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर में मानसून के दौरान गत 24 से 26 सितम्बर 2022 को भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में गठित दल जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल 01 अक्तूबर 2022 को  प्रातः 8 बजे जिला सिरमौर के नारग में, प्रातः 10 बजे बडु साहिब में, दोपहर 12 बजे श्री रेणुका जी तथा…

Read More

नाहन-(हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए हमने जो मांगा वह हमें मिला। यही वजह है कि वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आने वाले समय में हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र हिमाचल का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में नाहन क्षेत्र की घारे उपेक्षा हुई है।   विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज बर्मा पापड़ी पंचायत के प्रवास के दौरान करीब 2…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री त्रिलोकपुर पंचायत के अंतर्गत मौजा मीरपुर गुरुद्वारा में आधा दर्जन से अधिक उद्योगों पर रास्ते का गहरा संकट मंडरा गया है। उद्योगपतियों के द्वारा बनाए जा रहे नए उद्योग के मालिक पर बरसाती नाले का रूख मोड़ने का आरोप लगाया है। होली नेक्स्ट प्लास्टिक ठाकुर जी पेपर इंडो हर्बल एक्सट्रैक्ट आदि का कहना है कि राज हर्बल के आशीष तथा ऋषि पाल के द्वारा जिस जगह से बरसाती नाला बहता था उसका रुख बदल कर अपनी फैक्ट्री से बाहर सड़क की ओर कर दिया गया है। उद्योगपति दान सिंह, अशोक, राकेश आदि का…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना जिला में सुबह-सवेरे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार (18) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार रोजाना की तरह सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पनोह में सड़क…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-वी केयर स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल सोसायटी ज़िला सिरमौर नाहन के द्वारा तीसरी सिरमौर प्रीमियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2022 के दूसरे और अंतिम दिन दूसरे दौर के मैच में सोलन ने अंबाला को हराया, जिसके क्वार्टर फाइनल मैच में वी केयर ए टीम को हराया। अध्यक्ष संजीव सोलंकी ने बताया कि सेमीफाइनल मैच में सोलन ने पीजी कॉलेज नाहन की बी टीम को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोलन और आईटीआई नाहन के बीच खेला गया, जिसमें सोलन ने विजय हासिल की। आज के सेमी फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बीडी एस तोमर रहे, जो हरियाणा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पावंटा विस के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भुंगरनी के छोर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा का जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहाँ पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय जनता को अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वहाँ लोगों की जन समस्याएं भी सुनी व उसके समाधान का उन्हें आश्वासन दिया। मदन मोहन शर्मा ने इस कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद भी पेश की। कार्यक्रम दौरान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि देश के…

Read More