नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) – त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आश्विन नवरात्र पर्व के तीसरे दिन लगभग 15,000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि तीसरे दिन माता को लगभग 8 लाख 68 हजार 063 रूपये नगद राशि श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- शिलाई ब्लाक कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक शिलाई विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई है। इस बैठक में शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान विषेश तौर पर उपस्थित रहे हैं। बैठक में विधानसभा के आने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। हर्षवर्धन चौहान ने कहा है की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व पेट्रोल , डीजल व गैस के दाम चरम सीमा पर है जिस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं रह गया है।…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह):- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर औचक निरीक्षण करने तथा पाए जाने पर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग जिला के समस्त पात्र राशन कार्ड धारकों को सरकार की योजनाओं के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं। बैठक में बताया गया कि सिरमौर जिला में मई से अगस्त 2022 के दौरान 12 दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर 14000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस अवधि के…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- रोटरी क्लब पांवटा साहिब व रोटरी सखी पांवटा एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर सेमिनार करने जा रहा है। यह विषय है आँखे और अंगदान यानि अंगदान। सेमिनार में मोहन फाउंडेशन के एक्सपर्ट इस विषय पर रोशनी डालेंगे और जानकारी देंगे। साथ ही इस विषय पर फैली भ्रांतियों को दूर करेंगे। कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर है उसे अपने अंग को दान करने का हक है चाहे उसकी पृष्ठभूमि कैसी भी हो। हालाँकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता/अभिभावक की अनुमति से अपने अंग दान करने के लिए भी स्वतंत्र…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधान सभा क्षेत्र के कालाअम्ब प्रवास के दौरान कालाअम्ब में उप-तहसील का उदघाटन किया। उन्होंने पटवार सर्कल, जोहड़ों कालाअम्ब और नागल सुकेती का उद्घाटन भी किया। अपने प्रवास के दौरान कालाअम्ब पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के 10.10 करोड़ रुपये के उदघाटन और 10.70 करोड़ों रुपये के षिलान्यास किए। डा. बिन्दल ने आज अपने कालाअम्ब प्रवास के दौरान 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रा.व.मा.पा. मोगीनंद के साइंस लैब और 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल के अतिरिक्त भवन के…
नाहन-( हिमाचलवार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :-विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत मोगीनंद में सुरला खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर रा.व.मा.पा. मोगीनंद में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साईंस लैब और 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल के अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर डा. बिन्दल ने स्कूली बच्चों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सुरला प्राथमिक खंड के तहत बनेठी,…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)( लक्ष्यशर्मा कण्डोला कि रिपोर्ट):-जिला सिरमौर में देर रात तक हुई भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग की 132 सड़कों को 7 करोड़ 34 लाख 38 हजार रूपए का नुक्सान हुआ है। सोमवार शाम तक जिला सिरमौर में 111 सड़के बंद रही। वही, नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर गिरने तथा भारी भूस्खलन आने से हाईवे को भारी मात्रा में नुक्सान पहुंचा है। पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 कच्ची डांग के पास करीब 100 मीटर नीचे धंस गया, जिसके चलते यह हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। जिला सिरमौर में सोमवार को विद्युत बोर्ड…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – दूरदराज पंचायत सांगना के गवानल गांव में दो मकानों पर अचानक पेड़ गिर गया। जिस कारण मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही हादसे में पशुओं की मौत हो गई । गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ जानकारी के मुताबिक गांव के तोता राम पुत्र रामभज व महेंद्र सिंह पुत्र सहीराम के मकान पर आधी रात को एक पेड़ गिर गया। दोनों परिवार पेड़ गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गए थे। हादसे में पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं मकान पूरी…