नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय सभागार में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण और राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से सम्बन्धित बैठक संपन्न हुई।उपायुक्त ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करना चाहिए तभी हम शिक्षाए स्वास्थ्यए रोजगारए भोजनए सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की ग्रामीण स्तर तक उपलब्धता सुनिश्चित बना सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों से लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए सतत और गहन प्रयास करने का आग्रह भी किया। आर.के. गोतम ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- पावंटा साहिब में अब बेसहारा पशुओं ने किसानों कि नाक में दम करके रखा है, खेतोँ में लगाई फसलों को यह पशु नष्ट कर रहे है। जिसका किसानों धको नुकसान हो रहा है।जानकारी देते हुए बहराल के स्थानीय किसानों ने बताया कि उनकी पहले ही दो फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और इस बार बिजाई की गई गेहूं की फसल को यह बेसहारा पशु बर्बाद कर रहे हैं।जमनीवाला व बहराल के किसान गुरबक्श सिंह नंबरदार ,महिमा सिंह, परदीप सिंह, नरेंदर सिंह ,गुरजीत सिंह और भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक पांवटा साहिब के अध्यक्ष जसविंदर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में किसानों के गन्ने की खरीद शुरू हो गयी है। उत्तराखंड के डोईवाला स्थित शुगर मिल में किसानों का गन्ना जाना शुरू हो गया है जिसके लिए पांवटा साहिब में 2 तोल कांटे स्थापित किये गए है। जहाँ पर किसानों से गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ना खरीद की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हो गयी थी जो मार्च तक जारी रहेगी।सिरमौर में पांवटा साहिब के मैदानी इलाकों में गन्ने का उत्पादन भारी मात्रा में होता है। धान , गेहूं और गन्ना यहाँ किसानों की प्रमुख फसलें रहती है। करीब 1500 हेक्टेयर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में भगाणी वन परिक्षेत्र की टीम ने रात अंधेरे एक व्यक्ति को खैर के सूखे पेड़ काटते धरा, जबकि अन्य एक फरार बताया जा रह है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम परिक्षेत्राधिकारी मामराज, वनखंड अधिकारी रजनीश , वनरक्षक प्रवीण, रोहित, कपिल वनकर्मी मदन जब रात्रि गश्त के दौरान भगाणी में आरा मशीन से आरा चलने को आवाज सुनाई दी। टीम ने तुरंत कार्यवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की व एक व्यक्ति को पकड़ा,एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। इस दौरान कटान स्थल का मुआयना करने पर…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास कण्डोला) : – कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा रेणुका ब्लॉक की पंचायत गांव अबोण में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के प्रदान करने के इरादे से पाइन हैंडीक्राफ्ट सेंटर का सेंटर का शुभारम्भ किया गया। इस सैंटर की चलने की अवधि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तकहोगी। नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा खोले गए सैंटर में आस पास के क्षेत्र की 31 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर शिक्षका रेखा देवी ने उपस्थित महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनने के लिए जागरूक किया। नेहरू…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- हेलीपैड राजगढ़ में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्य 05 जनवरी को किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकार राजग यादविंद्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के पर्देदार जो अपना लाइसेंस, रीटेस्ट एवं पासिंग आदि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित आजीविका 04 जनवरी, 2023 से ऑनलाइन या उनके कार्यालय में सागरवा पहले कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि 05 जनवरी, 2023 को कोई भी सब्सक्राइबर सागर नहीं की अनुमति देगा और लाइसेंस व अन्य संबंधित प्राधिकरण पूर्ण किए बिना किसी को पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। 05…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)सिरमौर प्रेस क्लब ने मंगलवार को पहली बार स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सादगी व गरिमापूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान दिया गया तो एसोसिएट सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कबीरा होटल में आयोजित कार्यक्रम उस समय पहाड़ी संस्कृति के रंग में डूब गया, जब पत्रकारों के बीच पहुंचकर उपायुक्त आरके गौतम भी पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरकने लगे।आपको बता दें कि नाहन में संभवतः पत्रकारिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब मीडिया जगत की बिरादरी ने एकजुटता से एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया था। हालांकि, क्लब…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-देश व प्रदेश में बनाई जा रही दवाओं को डब्ल्यूएचओ के पैरामीटर पर और अधिक गुणवत्ता पर बनाने को लेकर संयुक्त अभियान शुरू हो चुका है। राज्य दवा नियंत्रण तथा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त ऑपरेशन के तहत राज्य में सिरमौर तथा बद्दी सहित करीब 18 दवा निर्माण कंपनियों में जांच का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।भारत सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद दवा निर्माण में जुड़ी कंपनियों से एक बेहतर गुणवत्ता परक प्रोडक्ट बनकर बाहर निकले इसको लेकर जीएमपी स्टैंडर्ड को और अधिक परिष्कृत किया जा रहा है। हालांकि यह अभियान…