छात्रों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम। नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा): – गुरुकुल स्कूल जमटा द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। वार्षिक समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम मे समाजसेवी जगत राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि रवि शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया । स्कूल की प्रिंसिपल रीता ठाकुर ने बताया कि कोरोना के चलते 3 साल बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूल…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – सिरमौर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की एकजुटता तोड़ने की कोशिश करने पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। क्लब की आपातकालीन बैठक में ध्वनि मत से भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप व मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग का 6 माह तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा, महासचिव सतीश शर्मा व प्रवक्ता सूरत पुंडीर ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा ये भी दुष्प्रचार किया जा रहा है कि सदस्यों द्वारा अनुचित तरीके से अनैतिक…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान खेडा मन्दिर के पास 2 व्यक्तियों को गिटियों से लोगो को जुआ खेलने क ा लालच देने व जुआ खिलाने के जुर्म में धर दबोचा। जिले के एसपी रमण मीणा ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 3 वृताकार गिटियां व 1330 रूपए की करंसी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध पुलिस थाना कालाआम्ब में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज क र लिया है। मामले में आगामी अन्वेशण जारी है ।
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( तेजस्वी शर्मा कण्डोला) – किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022-23 में गेहूं, व जौं फसलों का बीमा करवा सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डा. राजेंद्र ठाकुर ने दी । उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है । किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- डा यशवंत सिंह परमार महाविद्यालय नाहन के अभिभावक- अध्यापक संघ की बैठक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीना राठौर की अध्यक्षता में आज हुई जिसमें संघ के प्रधान रुपेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में महाविद्यालय के विभिन्न विकासात्मक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कोविड- 19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करते हुए फैसला लिया गया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के भ्रमण पर जाने की अनुमति प्रदान नही करेगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि महाविद्यालय के सभी कर्मचारी व विद्यार्थी कोविड- 19 के नियमों का पालन करेंगे ताकि कोविड-…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चैहान , पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी , अरूण मेहता, राजेन्द्र ठाकुर सहित कांग्रेस मंडल के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जय प्रकाश चैहान और दयाल प्यारी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हमीरपुर : ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा व ओएसडी गोपाल शर्मा और निजी सचिव विवेक भाटिया से मिला। शिष्टाचार भेंट में संघ ने मुख्यमंत्री व स्टाफ को बधाई दी और दलित वर्ग के कर्मचारियों के बैकलॉग को शीघ्र भरने और सुप्रीम कोर्ट के दलित कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णयों को लागू करने की। अपील संघ के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान चंद भाटिया व प्रदेश महासचिव दर्शन लाल ने की।संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के कदमों की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)जिला बाल सरंक्षण इकाई जिला सिरमौर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगटोली (शिलाई) में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व योजनाओं बारे जागरूक करना था l कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक श्री फकीर चंद ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के अधिकारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई (RTE) अधिनियम -2009 के बारे में जानकारी दी l जिला बाल सरंक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे…