शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं। चुनावों को बेहतर ढंग से करवाने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के हिमाचल के दौरे पर हैं। भारत निर्वाचन की टीम ने शिमला में राजनीतिक दलों, डीजीपी, मुख्य सचिव डीसी और एसपी के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की गई हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे इसके लिए आयोग पूरी तरह सजग हैं। राजीव कुमार ने कहा है कि युवा निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब (लक्ष्य शर्मा) :- उपमंडल पावंटा साहिब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भंगानी में नवयुवक मंडल,एकता की जंग की ओर से ग्रीन वैली ग्राउंड में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व विधायक किरनेश जंग बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। जानकारी देते हुए मंडल संयोजक एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली एवम क्लब सचिव रफीक अहमद ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से 1 ओर 2 अक्टूबर को भगानी के ग्रीन वैली ग्राउंड में 2 दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पावंटा साहिब स्थित हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने हेतु सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ का हाथ थामा। इस दौरान बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंदरमोहन शर्मा महामंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर ने की। डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन (ग्राम कुंजा मतरालिओं पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि. प्र) का गठन किया। यह गठन सभी कर्मचारी मे सर्वसम्मति से किया गया है। कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार से है हरीश कुमार (अध्यक्ष), राहुल कौशल (उपाध्यक्ष), मनोज कुमार (सचिव), अनिल खापरा (कोषाध्यक्ष), मनोज सैनी( संगठन मंत्री), कमलेश कुमार (प्रेस सचिव), संदीप कुमार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारी बारिश में कुर्सियों को छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि उन्हें बता सकूं कि किस प्रकार मैं हिमाचल से जुड़ा हूं। हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का राज्य…
पांवटा साहिब (लक्ष्य शर्मा) :- पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने को लेकर वकील प्रदर्शनरत थे, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद पांवटा बार एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर और पांवटा के सभी संगठन जिन्होंने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को पांवटा लाने में उनका साथ दिया सभी का बार एसोसिएशन ने धन्यवाद किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी लोगो की मदद से यह जिला एवं सत्र न्यायालय…
श्री रैणुकाजी (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा की युवा संकल्प रैली से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा निशाना साधा है मुकेश अग्निहोत्री आज सिरमौर जिला में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां रेणुका कांग्रेस का एक बड़ा महा सम्मेलन आयोजित हुआ। मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा संकल्प रैली में भाजपा सरकार को प्रदेश के लाखों युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि उनके द्वारा किए गए रोजगार देने के वायदे झूठे साबित हुए हैं और उसके लिए वह माफी मांगते है। मुकेश अग्निहोत्री…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपीजै रथ)पावंटा विश्राम गृह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मीडिया से मुख़ातिब हुए इस दौरान उन्होंने अपनी सफाई दी। प्रेस कों सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 400 करोड़ के घोटाले के झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को चेतावनी दी उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने वक्तव्य के लिए तत्काल प्रभाव से माफी मांगे या कारवाई के लिए तैयार हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने देवभूमि में आकर जो झूठा प्रोपेगंडा फैलाने…
पांवटासाहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ):-उपमंडल पांवटा साहिब में हिन्दू जागरण मंच पावंटा इकाई ने पुलिस थाना एस. एच.ओ. अशोक चौहान कों हिन्दू धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बारे में एफआईआर दर्ज कर शिकायत पत्र सौंपा जानकारी देते हुए हिन्दू जागरण मंच इकाई के सदस्य सन्नी ने बताया कि राजधानी शिमला में नगर पंचायत चिरगांव के पार्षद मीरसुख सपुत्र गोकलू नंद गांव सुधा – भोंडा डाकघर चिरगांव तहसील चिरगांव जिला शिमला और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश सिंघा ने हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक नारेबाजी और बयानबाजी…