नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-नाहन के चौगान मैदान में जिला सिरमौर फुटबॉल संघ द्वारा अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के चौथे दिन आज सेमीफाइनल मैच खेले गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दिनेश चौधरी ने शिरकत करी। आज सेमीफाइनल का पहला मैच बॉयज स्कूल और आर्मी स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन कर एक-एक गोल किया और मैच ड्रॉ हो गया।जिसके चलते दोनों टीमों के बीच दोबारा मैच करवाया गया जिसमें बॉयज स्कूल नाहन ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरा मैच अरिहंत और…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- आज चाइल्ड लाइन टीम सदस्य राजेंद्र सिंह और नीलम द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला हीरपुर का दौरा किया गया । इस दौरान टीम द्वारा इस माध्यमिक पाठशाला में मुख्याध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी गोयल की अध्यक्षता एक ओपनहाउस का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की तीन कक्षाओं 6 से 8 द्वारा यानि 42 बच्चों और 2 अध्यापिकाओं (जिनमे एक डीएम कांता तोमर भी उपस्थित रहे)ने भाग लिया गया । इस दौरान टीम सदस्य राजेंद्र सिंह द्वारा ओपन हाउस की शुरुआत कर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की सेवा के बारे में विस्तार से बताया कि यह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर में एक युवक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों को बीते कल अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 21 दिसंबर की देर शाम को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने भूपपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग की थी।वारदात के बाद पुलिस टीम ने सीमाओं को सील कर दिया था तथा वारदात स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज…
नाहन 25 दिसंबर (एसपी जैरथ):- चंडीगढ़ में सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ समाज सेवा की दिशा में लगातार नाम कमा रही है। इसी के तहत सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. मनप्रीत, अटेंडेंट रवि और नवीन, नर्सिंग ऑफिसर विलियम और मनीष विशेष रूप से मौजूद रहे।इस ब्लड डोनेशन कैंप में 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में 144 बार रक्तदान करने वाले पूर्व प्रधान इक्कल सहोत्रा को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से निकट भविष्य में भी स्वयं सेवी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)जिलाधीश आर.के. गौतम ने जिलावासियों, विशेषकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को क्रिसमस के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने वधाई संदेश में उपायुक्त ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहते हुए खुशी के साथ प्रभु ईसा मसीह के विचारों को स्मरण करते हैं। उनकी सीख दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है।आर.के. गौतम ने कहा कि ईसा मसीह की प्रेरणाएं आज भी प्रासंगिक हैं। वह सेवा, करूणा भाव तथा मानवीय पीड़ा को दूर रकने में जीवन को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- राजगढ़ शहर में सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर शीघ्र ही पीला पंजा चलने वाला है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 59 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी कर दिए गए है । जिसमें सरकारी भूमि को खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है । जिसकी पुष्टि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजगढ़ डीके कौंडल ने की है । उन्होने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय हिप्र के आदेशों की अनुपालना में सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गोरखुवाला में एक तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत होने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस को शिकायत देते हुए सुकडराम गांव मानपुर देवडा डाकघर मानपुर देवडा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने बताया कि वह कम्पनी से छुट्टी होने पर जब अपने घर पहुंचा तो इसके भाई ओम प्रकाश ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का टायर बदलना है, तो यह ओम प्रकाश के साथ ट्रैक्टर पर पुरुवाला टायर बदलने आऐ जहां पर टायर बदलने के बाद यह दोनो ट्रेक्टर से वापस…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यात्रा का आज 108वां दिन है और इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस अधक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राबर्ट वढेरा और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली में 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।शाम में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरी और राजस्थान में हिमाचल की नई सरकार के विधायकों सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम…