नाहन 22 दिसंबर (एसपी जैरथ):- विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी व मंडोली के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बुधवाआर मुख्य बाजार संगड़ाह में स्थानीय उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। शिरगुल व चांदनी SHG मंडोली की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी में बड़ी, अचार, अपने खेतों की सब्जियां व दालें आदि बेचने के लिए रखी गई। ग्राम संगठन प्रधान कुसुम व सुखना ने बताया बताया कि, स्थानीय लोगों व यात्रियों ने उनके घरेलू उत्पादनों की सराहना की। गौरतलब है कि, विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लगभग सभी 44 पंचायतों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सहायता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के में एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसके बाद शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते पुलिस द्वारा सीमाओं को पूर्णता सील कर दिया गया है।बता दें कि कल शाम करीब 4:15 बजे के आस पास यह कुछ लोग मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन पर पहुँच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर इसे राड व लोहे की पाईप से मारने लगे। उनमें से एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी। जिससे मारपीट में पीड़ित को बांये…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर मरीजों का इलाज करवाए जाने पर व्यवस्था परिवर्तन मंच ने आवाज उठाई है।जैसा कि व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब इकाई को विदित हुआ है कि सरकारी अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती मरीजों का बाहरी डॉक्टर्स को बुलाकर इलाज करवाया जा रहा है,जिससे यह प्रतीत हुआ है कि खुद की कमीशन के लिए डॉक्टर गरीबों को लूट रहे हैं।सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के दावे किए जाते हैं। वहां कुछ डॉक्टर 60,000 से भी अधिक राशि बाहरी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सिरमौर जिला में वर्ष 2019 से 2022 तक 61 पीड़ितों को 90.25 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। इस अवधि में अधिनियम के तहत 63 मामले दर्ज हुए जिसमें से 42 मामले न्यायालय में लंबित है।उपायुक्त गत बुधवार को नाहन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने जानकारी दी कि जिला के किसी भी विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत का मामला संज्ञान में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि तंबाकु नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करना निषेध है। यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करता हुआ पाया जाता है तो इस अधिनियम के तहत दोषी के खिलाफ 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा कोटपा के तहत शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकु पदार्थों के विक्रय को भी प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन किया जाए और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में रेणुका झील स्थित है। समुन्द्र तल से 672 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है और इसकी परिधि 3,214 मीटर है। अब शरद ऋतु का पर्यटन सीजन शुरू हो चूका है। ऐसे में रेणुका झील में नौकायन की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।बता दें कि 24 जनवरी 2022 को कोर्ट के आदेशों पर यहां नौकायन बंद कर दिया गया था। सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने के बाद कोर्ट ने ठेकेदार को नौकायन बंद करने के निर्देश दिए…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-18 जनवरी को नीलाम होने वाली सिरमौर की इंडियन टेक्नोमैक की असेसमेंट पर ही सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। यही नहीं तीसरे अटेम्प्ट के बाद भी कबाड़ में तब्दील हो चुकी फैक्ट्री को कोई बोली देने को भी तैयार नहीं है। इसकी बड़ी वजह नीलामी की राशि 150 करोड़ रुपए रखा जाना है। जबकि अधिकतर खरीदारों का कहना है कि विभाग के द्वारा यह नहीं बताया गया है कि कुल कितना लोहा या अन्य धातु आदि हैं। वही विभाग के द्वारा यह भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है कि जमीन सहित खरीदने…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि मैसर्ज स्कयोरिटी एण्ड इंटैलीजेंट सर्विसिस शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाईजरों के 150 पदों की भर्ती के लिए सिरमौर जिला के नाहन, कमरऊ और पांवटा साहिब स्थित रोजगार कार्यालयों में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 27 दिसम्बर को 10 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद…