नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-चरस रखने के दोषी को अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी को 25000 रूपए का जुर्माना भी भुगतना होगा। यह सजा जिला सिरमौर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. अबीरा बासु की अदालत ने सुनाई है। अतिरिक्त न्यायवादी प्रशांत सिंह ने बताया कि 3 सिंतबर 2013 को दोपहर करीब 12:30 बजे अमरकोट गोंदपुर रोड पर जब पुलिस ने नाका लगा रखा तो अनवर हुसैन पुत्र रल्टू निवासी अमर कोट तहसील पांवटा साहिब, अमरकोट की ओर से आया। इस दौरान व्यक्ति पुलिस को सामने पाकर घबरा गया और…
Author: Himachal Varta
शिमला( लक्ष्य शर्मा ) हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस ठियोग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। शिमला के ठियोग में यह हादसा हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी 03 बी 6126 ठियोग पटीनाल रोड पर गोदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है मृतक चालक की पहचान 34 वर्षीय विनोद ठाकुर पुत्र ज्ञान सिंह ठाकुर निवासी गांव सिरू, महोग, तहसील ठियोग के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बस में…
शिमला (लक्ष्य शर्मा ) हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बारालाचा व रोहतांग दर्रे सहित लाहौल-स्पीति जिले की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारालाचा और तंगलंगला में ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग को सैलानियों सहित सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। मनाली से जाने वाले वाहनों को आगामी आदेशों तक दारचा में रोका जाएगा। वहीं लाहौल-स्पीति प्रशासन मौसम के हालात को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला स्तर पर नियुक्त विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी समय पर अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिहीन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपनी-अपनी समितियों के सदस्यों को समय पर नियुक्त कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की संपूर्ण जानकारी प्रदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर आज नाहन में विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत चुनाव संचालन के लिए जिला स्तर पर नियुक्त 18 नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राम…
शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के लिए नियुक्त ‘‘स्वीप’’ गतिविधियों के ‘‘आईकाॅन’’ दिलीप सिरमौरी ने आज राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत और संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का विद्यार्थियों ने जहां सांस्कृतिक आयोजन के रूप में लुत्फ उठाया वहीं मतदान सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कीे। लोक गायक दलीप सिरमौरी 22 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय सरांहा, 23 सितम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन, 24 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतुतियां देंगे। विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आज सिरमौर जिला के राजकीय…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर यमुना की एक सहायक नदी टोंस नदी पर प्रस्तावित राष्ट्रीय महत्व की किशाऊ बांध परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में आज दिल्ली में एक बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी चौपाल के नेरवा क्षेत्र से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस बैठक में हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)राजधानी शिमला के रोटरी टाउन हॉल में बुधवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश व मैत्री संस्था की ओर से अंगदान के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मैत्री संस्था के 25 सदस्यों ने अंगदान का शपथ पत्र भरकर अंगदान की शपथ ली। सोटो हिमाचल प्रदेश के नोडल अधिकारी व आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. पुनीत महाजन ने सदस्यों को अंगदान की जरूरत के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मरने के बाद भी व्यक्ति अपने आप को दूसरे के शरीर में जिंदा रख…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जिला में मतदान प्रतिशतता को बढाने तथा युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के उददेश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में चैम्बर ऑफ कामर्स कालाअम्ब तथा पांवटा सहिब के उद्योगपतियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया । उपायुक्त ने उपस्थित उद्योगपतियो से कहा कि जिन कामगारों के मतदान पहचान पत्र नही बने है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाऐ। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित उद्योगो में कामगारों के मतदाता सूची में दर्ज करवाने, तथा उन्हें अधिक…