पांवटा साहिब ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज -जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पांवटा में पेश आए एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस हादसे में व्यक्ति की पत्नी और उसका बच्चा घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 337, 304ए व एमवी…
Author: Himachal Varta
नाहन (लक्ष्य शर्मा ) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल, गुरूवार को पालियों और कौलांवालाभूड़ पंचायत के प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान डा. बिन्दल ने पालियों और कौलांवालाभूड़ में तीन महत्वपूर्ण पुलों का शिलान्यास किया। पालियों और कौलावालाभूड़ पहुंचने पर डा. बिन्दल का पंचायतवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा पालियों और कौलावालाभूड़ के लिए तीन पुलों की सौगात दी गई है। इसके साथ ही कौलावाला भूड़ के लिए 108 एंबुलेंस की सेवा की प्रदान की गई है। हम इन पुलों और…
कालाअम्ब (लक्ष्य शर्मा) :हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद अध्यक्ष ने छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच के साथ मेहनत के बारे में बताया। उन्होंने कहा की कड़ी मेहनत और लक्ष्य की सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर निदेशक प्रबंधक डॉ. सिमरजीत सिंह बावा ने अपनी कहानी में छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाषण जो…
नाहन (लक्ष्य शर्मा):-हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा सिरमौर जिला के लिए 59 जेबीटी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला में रिक्त पदों पर होगी। नियुक्ति के लिए 24 सितम्बर को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर ने बताया कि चयनित 59 जेबीटी अभ्यर्थियों की सूची जिला सिरमौर में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय पहुंच गई है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मूल प्रमाण पत्रों के साथ उप निदेशक…
नाहन (एसपी जैरथ):-सिरमौर के एक पूर्व विधायक से दोस्ती निभाना भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री को भारी पड़ गया है। गिरी पार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाए जाने की जगह जाति विशेष को मिले एसटी के दर्जे ने जीत की उम्मीद वाली दो प्रमुख सीटों पर भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति पैदा हो गई है। जिला में नाहन और पांवटा साहिब की 2 सीटें भाजपा की पक्की मानी जा रही थी। हालांकि, पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी की स्थिति अभी भी मजबूत है मगर जीत का मार्जन कितना कम जाएगा यह देखना होगा। वही यदि नाहन विधानसभा क्षेत्र की…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के दृष्टिगत आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाहन, पांवटा, शिलाई, पच्छाद और रेणुका विधानसभा क्षेत्रों के लिय नियुक्त 125 निर्वाचन व्यय निगरानी सेल प्रभारी एवं सहायक व्यय पर्यवेक्षक तथा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 55 सेक्टर ऑफिसर उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मनेश यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान धन के दुरूपयोग के कारण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बाधित न हो इस बात का गंभीरतापूर्वक ध्यान रखा जाए। चुनाव…
पांवटा साहिब ( लक्ष्यशर्मा) :- केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गिरिपार की करीब 1.60 लाख की स्वर्ण आबादी को जनजातिय घोषित किए जाने से उत्साहित हाटी समिति द्वारा पिछले 3 दिनों मे उपमंडल शिलाई व संगडाह जगह धन्यवाद रैली का आयोजित किया रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले केंदीय हाटी अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल के गांव शामरा गांव में धन्यवाद रैलीअथवा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बोगधार इलाके की 7 पंचायतों के हाटी समिति सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीख हुए हाटी समिति महासचिव कुंदन…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वाहन क्रय समिति की बैठक आयोजित हुई। परिवहन मंत्री ने बताया कि बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 350 (बीएस-6) साधारण बसें क्रय करने के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसमें 28 सीट क्षमता की 25 बसें, 36 सीट क्षमता की 150 बसें तथा 46 सीट क्षमता की 175 बसें सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में 39 सीट क्षमता की 22 वातानुकूलित सुपर लैग्जरी बसें खरीदने के लिए भी अनुमति प्रदान की गई। बिक्रम सिंह ने कहा कि…