Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के लोकप्रिय फैसले बीजेपी नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं यही कारण है कि सरकार के हर फैसले की आलोचना कर रहे हैं हर्षवर्धन चौहान जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सुक्खू सरकार ने हमीरपुर बोर्ड को सस्पेंड कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है क्योंकि यहां लंबे समय से पेपर बिक रहे थे और सीधी तौर पर युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा था । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध विक्रय को रोकने के लिए पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी तथा अन्य अधिकृत विभाग त्वरित रूप से संयुक्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के कारण समाज में कई बुराइयां फैल रही हैं, युवाओं में नशावृति के प्रति बढ़ता आकर्षण, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत घातक है जिसे हमें हर हाल में नियंत्रित करना चाहिए।उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा आयोजित आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर बोहलियों मजार के समीप दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने का समाचार मिला है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौण निवासी मनोज ठाकुर और उसका एक दोस्त अपनी मारुति सियाज गाड़ी संख्या (एचपी-17एफ-6800) नाहन से पावंटा की ओर जा रहा था। यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास की है।जैसे ही मनोज ठाकुर अपनी गाड़ी के साथ बोलियों मजार के समीप तिराहे के पास पहुंचा तो बुड्ढी की ओर से मारुति 800 संख्या एसपी-18बी-1349 जिसे स्थानीय निवासी रिशु पुत्र पवन चला रहा था बड़ी तेज गति से…

Read More

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में सिखो के दसवें गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रकाश उत्सव पर गुरूद्वारा परिसर में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ती हुई। इसके उपरांत गुरूद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया।जिसमें गुरूद्वारा दशमेश अस्थान के भाई गुरमीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसबीर सिंह समेत पांवटा साहिब से आए गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जानकारी देते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में मौसम का चौथा हिमपात हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद चोटियां सफेद रंग से सज गईं। बता दें कि चूड़धार की चोटी में गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा व दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली व सीधा हिमपात शुरू हो गया, वहीं नौहराधार हरिपुरधार आदि स्थानों में हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई। गौरतलब है कि पिछले तीन चार दिनों से ठंडी शीतलहर व आसमान में बादलों ने डेरा जमाए…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( लक्ष्य शर्मा)पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व को पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस पावन बेला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है प्रकाश पर्व में भाग लेने दूर-दराज से लाखों सिख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं,प्रकाशपर्व की सफलता को लेकर प्रबंधक कमेटी पुरी तरह मुस्तैद है।जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जगबीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से लगातार चला हुआ है।उन्होंने बताया कि आज रात को जाने माने कवि जालंधर लुधियाना अमृतसर से…

Read More

नाहन, ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सिरमौर जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला में सभी होटल, रेस्टोरें और भोजनालय 2 जनवरी 2023 रात्रि 12 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त सिरमौर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।उपायुक्त सिरमौर द्वारा यहां जारी आदेशों में कहा गया है कि नव वर्ष के अवसर पर जिला सिरमौर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पर्यटकों द्वारा देर रात्रि तक जश्न और उत्सव मनाने की संभावना को देखते हुए पर्यटकों…

Read More