नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के राजगढ़ में हब्बन मार्ग पर तीन घरों के दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ कर जेवर आदि पर हाथ साफ कर गए। जब पीड़िता को पता चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में फागू निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है।हाब्बन मार्ग पर वह रोहित के घर में छत के कमरे में रहता है। उसका चचेरा भाई पंकज भी उसके साथ काम करता है, जो साथ वाले मकान में किराए के कमरे में रहता है। उसने बताया कि जब वह दिन में…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुर घाट में पेश आए सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हुआ है। युवक की पहचान रामचरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप (सीएच- 01टीबी-5645) रामपुर घाट की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान पिकअप ने सामने से आ रही बाइक ( एचपी-18बी-8475) को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक चालक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की 14वी. विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जिला निर्वाचन विभाग व जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक को चुनाव सेवाएं देने वाली निगम की बसों की अदायगी के बिल भेज दिए हैं। एचआरटीसी की ओर से जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 83 लाख 17 हजार रुपए का बिल भेजा गया है। जिला निर्वाचन विभाग को पोलिंग के लिए 89 बसों तथा मतगणना के लिए 4 बसों का बिल 52 लाख 58 हजार 629 रुपए का बिल भेजा है।जिला सिरमौर के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- समाज सेवा में अग्रणी दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक ने जरुरतमन्द परिवारों की मदद को लेकर हाथ बढ़ाएं है। आज नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश स्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक नेदिव्यांग, विधवा महिलाओं समेत 40 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया है। यह कार्य पिछले करीब 5 सालों से निरंतर जारी है। प्रत्येक माह दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। टीम में 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। जानकारी देते हुए जिला सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने बताया कि 18 दिसंबर को ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ चयनित खिलाड़ी सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे जबकि बाकी खिलाडिय़ों को नाहन से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ऊना…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा)जिला सिरमौर पेंशनर्स एंव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर नाहन में पेंशन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी विनोज शर्मा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी सुखदेव शर्मा ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि का संस्था के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान, रवि दत शर्मा कोषाध्यक्ष, धनवीर ठाकुर संयुक्त सचिव, आर पी एस ठाकुर महासचिव ने शाल ओढ़ा कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- पांवटा साहिब की पवित्र यमुना नदी में पिछले 2 दिनों से मांस के टुकड़े पाए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है, हालांकि लोग मांस बरामद होने के बाद कड़ी प्रतिक्रियायें भी दे रहे है।पांवटा साहिब की पवित्र नगरी से होकर बहने वाली यमुना नदी में श्री राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक बीते कल भी मांस के टुकड़े मिले थे और आज भी पाए गए है। जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित सुभाष ने बताया कि बीते कल भी मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक यमुना में बकरे के पैरों…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)( एसपीजैरथ):अवैध खनन के खिलाफ बनौर पंचायत का प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर से आज यहां मिला। डीसी सौंपी शिकायत में आरोप लगाया गया कि पंचायत के एक व्यक्ति द्वारा माइनिंग की आड़ में अवैध खनन कर रहा है। डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को शिकायत पत्र सौंपा शिकायत पत्र के मुताबिक एक व्यक्ति द्वारा 10 बीघा भूमि की बजाए 16-17 बीघा में खनन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमडल का कहना है कि जिस भूमि पर व्यक्ति द्वारा खनन किया जा रहा है वह भूमि प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों की है। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में…