संगड़ाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वर्ष 2005 से बजट व राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव से लंबित नौहराधार-चूड़धार सड़क कार्य निर्माण कार्य संगडाह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा वर्क आर्डर जारी किए जाते ही शुरू हो गया। दरसल सीएम द्वारा गत 5 मई को हालांकि, इसका शिलान्यास किया जा चुका था, मगर चाबधार गांव अथवा आधे रास्ते तक बनने वाले इस सड़क के ठेकेदार की पूरी सुरक्षा राशी जमा न होने के चलते काम शुरू नही हो पाया था। बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवाया जा चुका है। इस सड़क को लेकर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रोटरी क्लब नाहन ने झारखंड के जमशेदपुर से आए अधिराज बरुआ का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया। बरुआ राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने के लिए झारखंड से साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले हैं। बरुआ शिमला से होते हुए बुधवार को सोलन पहुंचे और फिर शाम को नाहन पहुंचे। अपनी यात्रा में वो अब तक 20 राज्यों का सफर कर चुके हैं। अधिराज ने झारखंड के जमशेदपुर के टाटा नगर से 1 अक्टूबर 2021 से अपनी यात्रा शुरू की थी। अब तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, गोवा से महाराष्ट्र, गुजरात,…
पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पिछले 08 दिनों से पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक के समीप गो सेवकों का क्रमिक अनशन आज से शुरू हो गया है। बता दे कि सड़कों पर तड़प-तड़प कर प्राण त्यागने को मजबूर गोमाता के संरक्षण की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन आज से भरी बरसात के बीच क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। सचिन का कहना है कि इस ओर जिला व स्थानीय प्रशासन ने गोहितों की अनदेखी करते हुए अबतक कोई भी संतोषजनक कदम नहीं उठाया है। लिहाज़ा सड़कों पर रोजाना सैंकड़ों गोवंश की दर्दनाक…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर, राम कुमार गौतम ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने का आह्वान किया ताकि बूथ लेवल अधिकारियों के समन्वय से छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 व आगामी विधानसभा निर्वाचन में पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त किए गए दावों/आक्षेपों के संदर्भ में राजनैतिक दलों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। हाटी समुदाय का यह मुद्दा वर्ष 1967 से लंबित था। मंत्रिमंडल ने 12 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी पंचायत कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर…
नालागढ़ ( हिमाचलवार्ता न्यूज)ज़िला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने बरोटीवाला स्थित एक मकान से 8.38 ग्राम चिट्टे समेत दो सग्गे भाईयों को गिरफ़्तार किया। थाना बरोटीवाला में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहित व रोहित पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी वार्ड- 8 बटेड बरोटीवाला के रहने वाले से हुई। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि बटेड में एक घर से चिट्टा तस्करी का धंधा किया जाता है। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी जिनके पास से 8.38 ग्राम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आदेश जारी कर श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवारात्र मेला, जोकि त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है, के दौरान मेला परिसर त्रिलोकपुर एवं कालाआम पुलिस थाना क्षेत्र में सभी प्रकार के अग्निशस्त्र, घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाया है। मेला अवधि के दौरान हथियार लेकर चलने पर पाबंदी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत लगाई गई है। आदेशानुसार मेला अवधि के दौरान नारियल चढ़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है। मेला अवधि के दौरान…
नाहन 15 सितम्बर – जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आदेश जारी कर श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्र मेला, जोकि त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है, के दौरान संर्पूण मेला क्षेत्र में मांस-मछली के विक्रय पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाया है। यह निर्णय मेला अवधि के दौरान मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध का निर्णय आम जन तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं और उनकी आस्था के दृष्टिगत लिया गया है। आदेशानुसार मेला अवधि के दौरान काला आम्ब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मंास-मछली की दुकानों में केवल दुकान के अन्दर…