नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्रि मेला के दौरान कालाआम क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ती हेतू तूड़ी और भूसे से लदे ट्रक और ट्रेक्टर आदि वाहनों के परिचालन पर मेला अवधि के दौरान प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राम कुमार गौतम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार मूल…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन समिति सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आपदा प्रबन्धन विषय पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में एक माह का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) सफलतापूर्वक पूरा करने वाले मध्यप्रदेश के दो प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों छात्र शुभम कुमार इंगला व वैशाली यादव को प्रशस्ति पत्र और आपदा प्रबन्धन किट भी वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन को और सशक्त एवं सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा अनुमोदित इंटर्नशिप पॉलिसी को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राम कुमार गौतम ने कहा कि तत्परता हर समय होनी चाहिए क्योंकि आपदा की स्थिति कभी भी हो सकती है। आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग संयम, धैर्य तथा कार्य योजना अपनाकर करें निष्पादन और कर्मचारियों एवं मशीनरी की क्षमता को भी बढ़ाएं ताकि प्रतिक्रिया का समय और कम हो तथा जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। उपायुक्त आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ गत दिवस नाहन में आयोजित मॉक ड्रिल पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी विभागों को 30…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से डॉ वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब नाहन संगिनी व कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त तत्वधान में गैर संक्रामक रोगों की जांच के लिए एक मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सैंकड़ों बच्चो के स्वास्थ्य की जांच की गई साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। मीडिया से बात करते हुए सीएमओ नाहन डॉ मोनिका अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन और रोटरी नाहन संगिनी के अनुरोध पर महाविद्यालय में मुख्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया…
बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज) वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अमरपुर में एक करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक विश्राम गृह के लोगों की बहुत बड़ी मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विश्राम गृह में दो सैट के निर्माण के लिए टैंडर दिये गये हैं तथा इसके निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर दिया जाएगा। और इसके नवनिर्मित से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी तथा पर्यटकों को इसमें ठहरने की…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अमरपुर में एक करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक विश्राम गृह के लोगों की बहुत बड़ी मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विश्राम गृह में दो सैट के निर्माण के लिए टैंडर दिये गये हैं तथा इसके निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर दिया जाएगा। और इसके नवनिर्मित से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी तथा पर्यटकों को इसमें ठहरने की…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज)बारिश की कोमल सी बूंदों के बीच हिमाचल उत्सव की चौथी सास्कृतिक संध्या में रंग रौशनी और हुनर का सफर निर्बाध जारी रहा। चौथी संध्या में पहाड़ी गायक सुरेश शर्मा और प्रदीप शर्मा ने अपनी नाटियों से ग्रांउड में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया तो वहीं गायिका राखी गौतम के सुरीले नग्मों से बारिश की पड़ती बूंदों का एहसास सुखद हो गया। इनसे पहले सोलन के कलाकार सोनू भारद्वाज ने जबदस्त गायकी पेश कर सभी को अपना मुरीद बना लिया। सोलन में संगीत स्कूल चलाने वाले संगीत गुरू कैलाश शर्मा का कार्यक्रम भी खूब…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में हिंदी दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा भाषण नारा और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा साथ ही हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने छात्राओं को हिंदी के महत्व के बारे में बताया की हिंदी हमारी मातृभाषा है और इस पर हमें गर्व होना चाहिए तथा कभी भी हमें अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा की हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम कार्यालय के कार्य प्रार्थना पत्र इत्यादि हिंदी में लिखें,साथ ही छात्राएं हिंदी विषय…