पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस प्रशासन की टीम ने फर्जी आईटीआई का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश सरकार तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना कर रहा था। जिसपर पुलिस ने आईटीआई में छापेमारी की और संचालक को मौके से ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है तथा मामले की आगामी तहकीकात जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तारूवाला निवासी शम्मी शर्मा पांवटा साहिब में मिलार प्राइवेट आईटीआई चला रहा था। इस फर्जी आईटीआई की शिकायत…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिले के उपमंडल रामपुर के अंतर्गत दोफदा में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार आल्टो कार (एचपी 35-5298) में सवार होकर 6 लोग रामपुर से मशनू की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक दोफदा में कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे पेश आया। हादसे के दौरान कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामपुर ले जाया गया…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला सिरमौर में कांग्रेस के मजबूत पिलर माने जाने वाले रूपेंद्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी में एक दमदार नेता का लंबा अनुभव रखने वाले रूपेंद्र ठाकुर की नियुक्ति पर जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। वहीं कांग्रेस खेमा इस नियुक्ति को लेकर 3 विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूती में आ गया है। रूपेंद्र ठाकुर जिला सिरमौर कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त है। वही, उन्हें प्रदेश कांग्रेस में भी हाल ही में सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। उनके लंबे…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां एक मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह से लहूलुहान हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही, ट्रक चालक अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार, आईआईएम सिरमौर धौलाकुआं के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम करने वाला 43 वर्षीय अनिल रविदास पुत्र वीरेन रविदास गांव महादेव नगर डाकघर पूर्वापाड़ा तहसील फरक्का जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल अचानक…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इसे स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ट्रांस गिरी क्षेत्र के लोगों को पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के लोगों के समान अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने की चिर लम्बित मांग को पूरा किया है क्योंकि इन क्षेत्रों की संस्कृति और भौगोलिक स्थिति एक-दूसरे से मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय में आज राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सहायता से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया और आपदा से बचाव के उपाय बताए गए। यह माॅक ड्रिल भविष्य की आपदा संभावित घटनाओं के दौरान जरूरी एहतियात बरतने हेतु आयोजित की गई जिसमें आपदा प्रबन्धन से जुड़े सभी स्टेक होल्डर विभाग (सम्बन्धित विभाग) एनआरडीएफ, पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन, चिकित्सा, शिक्षा, व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह माॅक ड्रिल डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के निरीक्षण…
रिकांगपिओ : किन्नौर जिला के राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 पर पवारी नामक स्थान पर एक पिकअप सतलुज नदी में जा गिरी, जिसमें चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे पेश आई। सतलुज नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक पिकअप व चालक अर्फराज का कुछ भी पता नहीं चला है। यह पिकअप खवांगी निवासी भूपेंद्र की बताई जा रही है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, उस स्थान पर पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़क मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ है और यहां…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के माल रोड पर जमीन धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे के बाद नाहन नगर परिषद इसे दुरुस्त करने में युद्धस्तर पर जुट गई है। एमसी के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त हुए मार्ग को ठीक किया जा रहा है। एमसी के सुपरवाइजर सुलेमान का कहना है कि उनके द्वारा सड़क के नीचे नई सीवरेज पाइप डाली जा रही है उन्होंने कहा कि गड्ढे को ठीक करने के लिए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का अधिकतर ट्रैफिक इसी सड़क से होकर गुजरता है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा मेन पावर लगाकर व्यवस्था…