श्रीरेणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह को 860 मतों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 28642 मत प्राप्त किए जबकि भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह ने 27782 मत हासिल किए। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह को 2092, आम आदमी पार्टी के रामकिशन को 686 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 485 मत डाले गए।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के हरड़ की मांग घटने से कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। इस बार ना तो जिला की हरड़ की मांग है और ना ही दाम अच्छे मिल रहे हैं। बता दें, हरड़ का व्यवसाय आमदनी का अच्छा जरिया होता है, साथ ही यह काफी लाभदायक भी है। क्योंकि इसका प्रयोग दवाइयों में भी किया जाता है। हरड़ की मांग पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में बहुत रहती है। मगर पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद होने से जिला के हरड़ कारोबारियों की मुसीबते बढ़ गई है।इतना ही नहीं अफगानिस्तान से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पीलिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला में आए दिन लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि यह मामले पच्छाद के सराहां और आसपास के इलाकों से आ रहे है। पीलिया से ग्रसित मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से कई मरीज तो स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुछ मरीजों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।वहीँ, लगातार सामने आ रहे पीलिया के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस 3 सीटों पर विजयी हुई जबकि 2 सीटें भाजपा को मिलीं।पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप ने 3857 मतों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 मत प्राप्त हुए। आजाद प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को 13187, सीपीआई एम के आशीष कुमार 543, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह को 568, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील…
मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के वल्लभ कॉलेज से थोड़ी दूर स्थित प्रोफेसर कालोनी में सुबह तीन बजे अचानक शॉट शर्किट से पांच कमरों एक सेट में आग लग गई, जिससे भवन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आगजनि में प्रोफेसर और उनका परिवार बाल बाल बच गए। आग से करीब पांच से दस लाख का नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चार घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रोफेसर ओम प्रकाश ने बताया कि जलने की दुर्गंध पर वह उठे, तो देखा कि कमरे…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसम्बर को होनी वाली मतगणना की तैयारी पूर्ण हो गई है और प्रातः 8 बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पच्छाद, नाहन, रेणुका, पांवटा और शिलाई निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पांचों मतगणना केन्द्रों में मतगणना से सम्बन्धित सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुचारू मतगणना के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों में 700 काउंटिग स्टाफ को नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में किसानों द्वारा खेतों में बिजी गई फसलों पर अब संकट के बादल मंडराने लग पड़े हैं। इसका मुख्य कारण लंबे समय से जिला में बारिश न होना है जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है। बड़ी बात यह है कि आगामी दिनों के दौरान भी जिला में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की सिंचाई कैसे करें यह बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है।बता दें कि जिला सिरमौर में बड़े पैमाने पर गेहूं की पैदावार की जाती है। जिला के बहुत से किसान…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कंगाली में आटा गीला हो गया है। आलम यह है की एक तो पहले से ही विद्युत बोर्ड घाटे में चल रहा है ऊपर के बोर्ड के करोड़ों रुपयों पर सरकारी विभाग और अन्य उपभोक्ता कुंडली मारे बैठे है। अकेले विद्युत बोर्ड के बिलों के भुगतान पर विभिन्न सरकारी विभागों की देनदारियों से लाखों की राशि फंस गई है। विद्युत मंडल नाहन के तहत आने वाले विभिन्न सरकारी विभागों ने बिजली के बिलों का पिछले छह माह से भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते केवल विभिन्न सरकारी विभागों की…