नाहन ( हिमाचलवार्त न्यूज)प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार व शगुन योजना के तहत 31 हजार रूपये आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विधवा महिला की लडकी, अनाथ लडकी, तथा जिसके माता पिता शारीरिक रूप से विकलांग हो ऐसी लड़कियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क की ओर से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कटाह शीतला व ददाहु में आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दी। कार्यक्रम के दौरान जहां कलाकारों ने लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल पाँवटा से सम्बंध रखने वाले अनिल चौधरी को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 11 सितम्बर 2022 को भाजयुमो हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषणा की गई। जिसमे अनिल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में सह-प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अनिल चौधरी पूर्व में भाजयुमो मण्डल सचिव, भाजयुमो जिला महामंत्री व वर्तमान में वो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व शिमला भाजयुमो के विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे है। इस संदर्भ में अनिल चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पाँवटा विधायक व प्रदेश के…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के माल रोड़ पर अचानक एक बहुत बड़ा गड्ढा पड़ गया, जिसका डर अब आसपास रहने वाले लोगों क़ो सताने लग गया है। क्योकि सड़क के बीचो-बीच गड्ढा पड़ने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। अगर नगर परिषद का तर्क दिया जाए तो उनका कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंडर आती है, जबकि इसके नीचे सिवरेज बताई जा रही है। गौरतलब है कि माल रोड़ पर अक्सर बरसात के समय पानी खड़ा रहता है। वही , स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात का पानी खड़ा होने के कारण शायद यह गड्ढा पड़ा होगा।…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- गणपित बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ लोगों ने भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का बीते कल यशवंतनगर के साथ बहने वाली गिरि नदी में विसर्जन किया गया । पूरा दिन विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु टोलियों में आकर इस दस दिवसीय उत्सव की गिरि नदी में गणेश भगवान की मूर्ति को प्रवाहित करके विदाई कर रहे थे । जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया । सोलन से आए नीरज नामक एक भक्त ने बताया कि उनके द्वारा यह पर्व हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें परिवार व आसपड़ोस के लोग भाग लेते…
नाहन-( हिमाचलवार्ता न्यूज)-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट आॅथारिटी) सिरमौर द्वारा 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे नाहन तथा आसपास के क्षेत्र में माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह माॅक ड्रिल भूकंप, लैंड स्लाईड आदि संभावित घटनाक्रमों के दृष्टिगत आयोजित होगी। यह माॅक ड्रिल भविष्य की आपदा संभावित घटनाओं के दौरान जरूरी एहतियात बरतने हेतु की जा रही है। इस माॅक ड्रिल के आयोजन का उददेश्य डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान को चैक करने तथा स्टेक होल्डर विभाग में आपसी तालमेल स्थापित करने के लिए है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राम कुमार गौतम ने यह जानकारी देत…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- आज खास दिन पर राष्ट्रीय वन शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा वनपाल स्मारक पांवटा साहिब पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । जानकारी देते हुए डीएफओ कुणाल ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों द्वारा वन व प्रकृति सरंक्षण के दौरान दिए गए बलिदान को याद करते हुए पूरे देश में 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन जंगल में आग बुझाने, अवैध कटान/अवैध खनन व शिकार रोकने में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए वन अधिकारियों व कर्मचारियों को…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन-शिमला रोड पर बस और ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण लंबा जाम लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक लोक निर्माण विभाग का था जो नाहन की ओर जा रहा था तो वही निजी बस शिमला की ओर जा रही थी। यशवंत चौक से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक दूसरे से पास लेते हुए इनमें टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए। जिसके चलते बिरोजा फैक्ट्री तक लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का मुख्य कारण सड़क के किनारे…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-करियर अकादमी के होनहार छात्र हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेईई एडवांस्ड में छा गए हैं। करियर अकादमी नाहन के 5 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जेईई एडवांस्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में करियर अकादमी के अंश अग्रवाल, अनिरुद्ध, माधव माहेश्वरी, प्रियांशु और अनन्या भाटिया ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल को गर्व महसूस करवाया है। जेईई-मेन एडवांस्ड की परीक्षा में अंश अग्रवाल ने 4,762 (AIR) वां रैंक, अनिरुद्ध ने 6,553 (AIR) वां रैंक, माधव माहेश्वरी ने 18,825 (AIR) वां रैंक, प्रियांशु ने 5,980(OBC-NCL) वां रैंक व अनन्या भाटिया ने 3,852…