नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर के प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला की गत दिवस सराहां में आयोजित आखिरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा राखी गौतम और राज ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सांसद लोकसभा एवं अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सराहां का वामन द्वादशी मेला स्वरूप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने इस मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- इस बार पावंटा विस क्षेत्र से चुनाव बड़े ही दिलचस्प होने वाले है। बीजेपी से कई नेता चुनाव का डंका पहले ही बजा चुके है और अब पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कर पावंटा व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक और युवा बाहती नेता सुनील चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक कर टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में भाजपा का टिकट बदला जा सकता है, इसी उम्मीद से उन्होंने संगठन के नेताओं के समक्ष इलाके की जनभावनाओं को रखते हुए अपनी इच्छा जाहिर की है। एक…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) – जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण के लिए लगभग 71 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति करवाई जाएगी जिससे 3000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल शक्ति मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली के गांव नारीवाला में 10.22 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया जिससे क्षेत्र की 874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यमुना…
नाहन(हिमाचलवार्ता न्यूज )-विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बिग्रमबाग और देवनी पंचायतों के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान डा. बिन्दल ने नव सृजित बिक्रमबाग-देवनी पटवार सर्कल का उदघाटन किया। उन्होंने कैड परियोजना के तहत निर्मिति होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना मंडेरवा, उठाउ सिंचाई योजना बेला, उठाउ सिंचाई योजना खैरवाला और बहाव सिंचाई योजना बिक्रमबाग का शिलान्यास भी किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि बिक्रमबाग और देवनी दोनों पंचायतें मारकंडा नदी के दोनों ओर बसी हैं जो कि पूर्व में एक ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाषा एवं संस्कृति विभाग हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के लगभग 30 विद्यालयों के कुल डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद की नीलू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा की अंबिका द्वितीय,…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)सोलन शहर में आज गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई शिल्ली रोड से होते हुए ये यात्रा सोलन के मॉल रोड और कोटलानाला तक निकली गई, वहीं इस यात्रा में सोलन शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती मौजूद रहे इस दौरान राम मेमोरीयल सोसाइटी के सदस्यों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया मीडिया को जानकारी देते हुए राम मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि 5 सितंबर को उनके द्वारा गणपति स्थापना की गई थी वहीं आज इनका विसर्जन गिरी नदी में किया जाएगा। उन्होंने…
रिकांगपिओ ( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के समीप शुक्रवार को एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक एक युवक ने गाड़ी से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जिसका उपचार ज्यूरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार दोपहर को घटा। जैसे ही गाड़ी चौरा गेट के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें वाहन चालक 33 वर्षीय दीपक पुत्र राकेश गांव कोठी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सिरमौर के 6 विकास खण्डों की 12 पंचायतों में आज फोक मीडिया कार्यक्रमों से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस कड़ी में नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पराडा व पनार, संगडाह की गा्रम पंचायत शामरा व नोहराधार, पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत मधाणा व मालगी, पच्छाद के सराहां व बाग पशोग,राजगढ़ की नेहरपाब व कोठिया जाजर तथा शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जरवा जुनैली व डाहर में कार्यक्रमों का…