नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर सहित प्रदेश भर में आज लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में किया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, मोटर वाहन अधिनियम सहित अनेक प्रकार के मामलों की मध्यस्ता की गई और उनका हल निकाला गया।जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में पांच हजार के लगभग मामले आए। इस बार सक्सेस रेशो 70 फ़ीसदी से अधिक रही है और पिछली बार की अपेक्षा इस बार 1500 मामले अधिक लोक अदालत में आए हैं। उन्होंने बताया…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाहन निवासी दीन दयाल वर्मा द्वारा रचित काव्य नाटक गुरू दक्षिणा के अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण समारोह रविवार को नाहन में हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार दीप चंद कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लेखक दीन दयाल वर्मा द्वारा रचित और गोल्ड मेडलिस्ट प्रो. डा. राजन कौशल द्वारा अनुवादित गुरू दक्षिणा का लोकार्पण कर उसकी पहली प्रति लेखक को भेंट की।बता दें कि काव्य नाटक गुरू दक्षिणा का पहला हिंदी संस्करण 1976 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद इस काव्य नाटक के हिंदी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में लुटेरों ने एक दुकानदार से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बैग में मोबाइल फोन सहित एक लाख से अधिक रुपए की नकदी मौजूद थी। वही दुकानदार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। मामला जिला के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( लक्षयशर्मा):-लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। विभाग ने त्योहार सीजन से ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे, तब से लेकर विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। बता दें कि बीते कल शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाहन के मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की।विभागीय टीम की अचानक दबिश से मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान सात मीट विक्रेताओं के चालान किए। टीम ने देखा कि मीट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, कालाअंब के साथ लगते गांव गुमटी में बलविंदर (26) पुत्र सिंघराज निवासी गुमटी एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों से घास लेकर लौट रहा था। इसी दौरान चालक पवन ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया तथा ट्रैक्टर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।इस दौरान ट्रैक्टर सड़क के साथ बनी ढांक में जा गिरा। चालक पवन ने ट्रैक्टर से छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसके साथ बैठा युवक ट्रैक्टर के साथ ही…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रदेश की भाजपा सरकार के दौरान सरकारी राशन की ढुलाई में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रितेश गोयल के द्वारा ली गई आरटीआई में अग्रवाल फ्लोर मिल कालाअंब के घोटाले का बड़ा सबूत मिला है। आरटीआई से मिली जानकारी में रितेश गोयल ने बताया कि अग्रवाल फ्लोर मिल कालाअंब में है। इस फ्लोर मिल के द्वारा बीते दिनांक 11 जून 2020 को कालाअंब मिल से हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई के गोदाम पांवटा साहिब के लिए सरकारी आटा भेजा गया था।यह आटा गाड़ी संख्या (एचपी 71-8205) जिसका जीआर नंबर 12139 था। जबकि…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-पांवटा साहिब में 3 वर्ष से अधिक के बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। यह दवा स्कूली बच्चों के साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में भी दी गई, जिसमें आशाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।आशा वर्करों ने कोरोना काल के दौरान भी फ्रंट लाइन में रहकर काम किया और आज भी वह फ्रंट लाइन में रहकर काम कर रही है। स्कूल, आंगनवाड़ी और घरों में जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई गई।इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज से फार्मोकोलॉजी विभाग की टीम भी मौजूद रही, ताकि इस दौरान दवा के किसी भी दुष्प्रभाव पर नज़र बनी रहे।जानकारी देते…
दिल्ली( हिमाचलवार्तान्यूज) ( रेणु ब्यास)नयी दिल्ली में संपन्न हुए इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 के आखिरी दिन आज हिमाचल पेविलियन में उम्मीद से अधिक भीड़ देखने को मिली / तीन साल बाद कोरोना के खौफ से मुक्त दिखे दर्शकों में हर्बल और ऊनी उत्पादों की जम कर खरीददारी की / हिमाचल पेविलियन के प्रबन्धकों ने भीड़ के रेले को काफी दक्षता और कुशलता से सम्भाला जिसके रहले दर्शक खरीददारी कर सके और उद्यमियों को अपने उत्पादों के स्टॉक को खतम करने का मौका मिला / आज शाम चार बजे जब यह फेयर आधिकारिक तौर पर सम्पन्न हुआ तो अधिकांश हिमाचली…