ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्राथमिक पाठशाला ददाहू में केन्द्रस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । लडकों के वर्ग में सुजल टूर्नामैन्ट का सर्वश्रेष्ट धावक रहा । 50 मीटर दौड में सुजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , 100 मीटर में युग्म ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , 200 मीटर में सुजल द्वितीय स्थान पर रहा । 1500 मीटर दौड में हर्षित ठाकुर ने प्रथम और सुजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । लडकियों के वर्ग में 50 मीटर में अनीशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पावंटा साहिब में सनातन धर्म सभा के सौजन्य से वामन भगवान द्वादशी महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा। जानकरी देते हुए समिति के सदस्य निरभ गुप्ता ने कहा की 6 सितंबर की संन्ध्या को सिर्फ भजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जबकि 7 सितंबर बुधवार को वामन भगवान की शोभायात्रा में हज़ारों श्रदालु जुटेंगे। उन्होंने पावंटा की जनता से भी अपील की है की इस भव्य शोभायात्रा में शामिल हो और प्रसाद ग्रहण करें।क्या रहेगा समय और कहाँ कहाँ से गुजरेगी शोभा यात्रा….. प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया की…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा के वरिष्ठ नेता व सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा है कि जयराम सरकार ने आम आदमी तक अपनी पहुंच बनाई है और सही मायने में जयराम सरकार आम जनमानस मददगार साबित हुई है। मीडिया से बात करते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि कई कल्याणकारी योजनाएं जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है हर गरीब के घर तक जयराम सरकार की पहुंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार ने समान रूप से विकास कार्य किया है और…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीबॉन्च मे पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ मे जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से समाजिक कार्य कर्ता कुलदीप कुमार ने बच्चों को फॉस्टर केयर के बारे मे जानकारी दी तथा चाइल्ड हेल्प लाइन , 1098 के बारे मे विस्तार से बताया। लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे मे बताया। लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के सराहां का प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आज पारम्परिक पूजा एवं शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला राम कुमार गौतम ने वामन भगवान मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भगवान वामन की पालकी को कंधा लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके पश्चात भगवान वामन की पालकी को सराहां बाज़ार स्थित सरोवर में नौका विहार भी करवाया गया। इस मौक़े पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नौका विहार के दौरान भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वॉलीबॉल मैच की…
पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ब्राइट बिगनिंग अकादमी पांवटा साहिब में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया और शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टरेट (कार्यवाहक) उच्च शिक्षा जिला सिरमौर उमेश बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह हिंदुस्तानी, अरुण ( SDO) इलेक्ट्रिसिटी, चतर सिंह चौहान HR Manager ( Nanz Med Science), अजय नेगी शिक्षा विभाग, चतर चौहान (HP/Police), निदेशक (DK Enterprises), भीम चौहान व अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अकादमी निदेशक भीम चौहान और अकादमी स्टाफ ने सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया । मुख्य अतिथि उमेश बहुगुणा ने उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने के सभी टेंडर रद्द कर दिए हैं। ये निविदाएं राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण विभाग ने उक्त राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने की कवायद के मद्देनजर निविदाएं आमंत्रित की थीं। हालांकि, अभी उक्त राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए बजट का प्रावधान केंद्र से नहीं हो पाया है। निविदाएं परामर्श (कंसलटेंसी) के लिए आमंत्रित की गई थीं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अन्य सभी निविदाओं को भी रद्द कर दिया है। अब मंत्रालय स्वयं निविदाएं आमंत्रित कर लगभग…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में प्रति वर्ष धान की बंपर पैदावार होती रही है। लेकिन इस वर्ष सभी किसानों की धान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। दिन रात एक करके किसानो ने धान फसल पर मेहनत की थी। लेकिन वायरस की चपेट में आए धान से किसानों को लाखों की चपत लगी है। फसल खराब होता देख किसान धान की फसल को खेतों में ट्रैक्टर के माध्यम से खुद ही नष्ट कर रहे हैं। सूरजपुर में करीब 27 बीघा भूमि पर किसानों ने धान को खुद नष्ट कर दिया। किसानों…