नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के शिलाई में एक शातिर ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वहीं उक्त शातिर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वही, ठाहरी माता मन्दिर प्रबन्धक समिति कमरऊ जगदीश तोमर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह के वक्त मंदिर में पहुंचा तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। उसने मंदिर में रखे गल्ले को जब चेक किया…
Author: Himachal Varta
सनौरा में सुलभ शौचालय न होने से विशेषकर महिलाओं को झेलनी पड़ती है परेशानी नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे हैं। स्थानीय पंचायत द्वारा सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है । जबकि करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में है । बता दें कि स्थानीय मार्किट व निजी सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सनौरा मंे गंदगी का काफी आलम है और जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं । सनौरा पंचायत मुख्यालय की हालत देखकर…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (रेणु ब्यास) : – नेशनल हाईवे देहरादुन-चंडीगढ पर बहोलियों गांव के नजदीेक विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रकने कार को टक्कर मार दी। इस कहादसे में कार चालक घायल हो गया। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया क ार चालक परमबीर सिंह, निवासी फेस 03। मोहाली पंजाब की शिक ायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। एसपी ने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार सोमवार को शिकायतकर्ता के अपनी कार न.सीएच01 सीडी-8298 में मोहाली से मसुरी की तरफ जा रहा था। जैसे हावे पर वह करीब 8:00 बजे बहोलियों गांव…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के लोग अब आंखें मूंदकर असली शुद्ध घी दूध से बनी मिठाई प्रदेश में ही खरीद सकेंगे। यही नहीं शादी ब्याह आदि संस्कारों के लिए मिल्कफेड को मिठाई भाजी आदि के लिए ऑर्डर दिया जा सकता है। प्रदेश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। एक ओर जहां आज लोग नकली मिलावटी मिठाइयों के कारण गंभीर बीमारियों के खतरे के चलते मिठाई खरीदने से परहेज करने लग पड़े हैं। वही अब प्रदेश में प्रदेश के ही ग्रामीण क्षेत्रों से इकट्ठा किए गए गाय के दूध से मिठाईयां बननी शुरू…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास) हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंग्लैंड में चलाये जा रहे ‘समैडफन’ की संस्थापक इन्दरपाल कौर चन्देल को इंग्लैंड में एशियाई समुदाय के लोगो के प्रति उनके सकारात्मक योगदान के लिए ‘साउथ एशियन हेरिटेज एसोसिएशन ” ने ‘कम्युनिटी सर्विस अवार्ड ‘ से सम्मानित किया है /यह सम्मान श्री मति इन्दरपाल कौर चन्देल को वन विज़न फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित समारोह में साउथ एशियन हेरिटेज एसोसिएशन “ने पम्प हाउस वाटफोर्ड लन्दन में आयोजित अपने बार्षिक समारोह में प्रदान किया /श्रीमती इन्दरपाल…
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज खेल परिसर चंबा मैदान नाहन के जिम में अतिरिक्त मशीनों का लोर्कापण किया। इस संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से इस जिम के लिए 21 छोटी तथा बड़ी अतिरिक्त मशीनों को स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थियों तथा खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा। उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक व्यायाम जहां एक तरफ हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बुरी आदतों से भी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास): – जिला सिरमौर के गिरिखंड क्षेत्र में सभी त्यौहार पारंपरिक और अलौकिक होते है। इनमे एक त्यौहार बूढ़ी दिवाली भी है। बूढ़ी दिवाली क्षेत्र का ऐसा त्यौहार है जो गिरीखण्ड क्षेत्र के सामाजिक रहन – सहन, आपसी भाईचारे सहित बाहर से आए मेहमानों के लिए अलग तरह का मनोरंजन देता है। यहां दशकों से मनाएं जाने वाले पारंपरिक बूढ़ी दिवाली पर्व की खुशबू अमेरिका तक पहुंचती है। पर्व का आनंद लेने के लिए लोग बाहरी देशों से गिरीखण्ड क्षेत्र में पहुंचते है और गिरिखंड क्षेत्र का कल्चर, वेशभूषा, बोली सहित बूढ़ी दिवाली…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (एस पी जैरथ) :- शहर को स्वच्छ रखने की नगर परिषद की कोशिशों को लोगों के साथ खुद नगर परिषद के अपने सफाई कर्मचारी भी नाकाम करने में लगे है। यह सब सोमवार को परिषद के पक्का टैंक के किनारे निर्माणाधीन कार्यालय की इमारत के नजदीक देखने को मिला जहां मार्ग पर नप के सफाई कर्मचारियों ने शहर से कचरा लाकर फैं क दिया। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों व स्कुली बच्चों को दिन भर भारी गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्वच्छता को ताक पर रखकर सड़कों के दाएं बाएं लोग…