नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी पार्टियों ने अपना मौजूदगी जतानी आरंभ कर दी है। पांवटा कांग्रेस ने भी यात्रा के माध्यम से डोर टू डोर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर लोगों से सीधे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी पार्टी के 31 परिवारों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खेमे में सेंध लगाई।इन परिवारों ने भाजपा की कार्यशैली से तंग आकर बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया । पूर्व विधायक ने उन सभी परिवारों का कांग्रेस पार्टी के…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)सब्जी मंडी सोलन के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार सुबह सवेरे जब दो लोग सब्जी मंडी के पास से अपने काम के लिए जा रहे थे तो उस समय उन्होंने देखा कि आश्रय गौशाला के समीप एक कुछ कुत्ते और पक्षी झुंड में मौजूद थे। उन्होंने मौके पर पहुंच देखा तो पाया कि वहां पर एक महिला का शव पड़ा है, जिसे नोचने का प्रयास यह जंगली जानवर…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ सिरमौर इकाई की मासिक बैठक प्रधान टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मांगों को रखा गया। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव इस्लाम अली ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जनवरी 2022 से पेंशन का निर्धारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन का लाभ 1-1-2016 जोकि अभी देय है और महंगाई भत्ता फरवरी 2007 से देय है का भी भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने बैंक प्रबंधन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी कल्याण संघ शिमला…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमांत इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है जिसमें तीन युवकों ने अपनी जान गवा दी है। मृतकों की पहचान दिलशाद उर्फ़ दिल्ला (24) पुत्र इब्राहिम निवासी नेरवा, पामीश रांटा (34) पुत्र रमा नन्द रांटा व विक्रम हिमटा (31) पुत्र रमेश हिमटा निवासी कोटी सरांह, ग्राम पंचायत पौड़िया, तहसील नेरवा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मारुती ब्रेज़ा कार में सवार होकर तीन युवक नेरवासे विकासनगर (उत्तराखंड) की तरफ जा रहे थे कि तभी ईछाडी बांध से करीब छह किलोमीटर पहले गाडी 500 फ़ीट नीचे टौंस नदी…
श्री रैणुका जी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) उत्तर भारत का सबसे पुराना रेणुकाजी तीर्थ मे गायत्री मंदिर का 38 वाँ स्थापना दिवस वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेष्ठ लोगों को समानित किया गया। ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह मे समाजसेवा,पत्रकारिता, देश सेवा व धर्म-संकृति आदि के क्षेत्र में अपनी बहुमुल्य सेवाएं देने वाले नौ श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं गायत्री मन्दिर के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की। समारोह के दौरान…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को आगे आना चाहिए। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वे बैंकों में स्वयं जाकर फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करें और फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं। उपायुक्त सिरमौर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज गुरूवार को कृषि विभाग की ‘‘मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम’’ के तहत कृषि विभाग परिसर, नाहन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पाॅलिसी और मौसम आधारित फसल बीमा योजना पाॅलिसी वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता के अवसर…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला मुख्यालय नाहन में एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने एक महिला के खाते से हजारों रुपए उड़ा लिए। बड़ी बात यह है कि अभी तक पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है। वही पीड़ित महिला ने इस बाबत गुन्नू घाट पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है तथा मदद की गुहार लगाई है। मामला बीते कल नाहन शहर के चौगान मैदान के समीप लगे एटीएम का है। बता दें कि यहाँ पहले शातिरों ने एसबीआई, पीएनबी व बघाट बैंक की मशीनों को हैक किया। एटीएम मशीनों के हैक हो जाने के चलते कोई भी…
पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने के लिए डीएसपी की अगुवाई में एक मास्टरप्लान बनाया गया, जिसको अंजाम देते हुए 20 के करीब बाइकों को रिकवर कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पावंटा साहिब में पिछले कई महीनों से लगातार बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे,जिसके चलते पुलिस ने माजरा के एक युवक प्रिंस सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रिंस निवासी माजरा क्यारदा के मोटर मैकेनिक अनिल के पास चोरी की बाइकों को लेकर जाता था जहां पर इन…