नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश द्वारा समस्त प्रान्त में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है, फिलहाल शुरुआत पावंटा साहिब से हो गयी है। जिसका शुभारम्भ विहिप के राष्ट्रीय सहमंत्री, अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख, हिन्दू विश्व के संपादक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद् विजय शंकर तिवारी ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शंकर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में विश्व हिन्दू परिषद की लगभग 66000 टोलियां हित चिंतक अभियान को पूर्ण करने का कार्य करेगी। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की सभी ग्रामों एवं पंचायतों में हित…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सड़क दुर्घटना के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस दौरान अदालत ने आरोपी को 1 साल के कारावास की सजा सहित जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय संख्या-एक के न्यायाधीश की अदालत ने रविकांत निवासी पुरुवाला कांशीपुर, पांवटा को भादंसं की धारा-279 में एक माह कैद और 500 जुर्माना, 337 के तहत एक माह की कैद और 500 जुर्माना, धारा-304-ए में एक वर्ष कैद और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर 2012 को विक्रम सिंह ठाकुर ने…
नाहन। ( हिमाचलवार्तान्यूज) (रेणु ब्यास):- सिरमौर जिला की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता उपमंडल संगड़ाह के लुधियाना स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें 7 जॉन के 300 के करीब बच्चों ने भाग लिया। छात्राओं की लोक नृत्य प्रस्तुति में संगड़ाह जॉन भाषण में राजगढ़, सुगम संगीत में नाहन, शास्त्रीय संगीत पांवटा, ग्रुप सांग में पांवटा व आर्केस्ट्रा में संगड़ाह जोन प्रथम रहा। इससे पूर्व छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार देर शाम संपन्न लोक नृत्य में संगड़ाह जोन प्रथम तथा नाहन जॉन की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ की यामिनी कश्यप प्रथम, पांवटा की मुस्कान द्वितीय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। ईवीएम मशीनों के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा इन ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है इसलिए उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाया है।बता दे सिरमौर जिला में 5 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर ईवीएम मशीनों को सील करके रखा गया है। इतना ही नहीं इन स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का भी कड़ा पहरा है और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिला सिरमौर में राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान 2022 का जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन के बीडीओ कार्यालय में आयोजित हुआ। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राहक शिकायत निवारण, ग्राहक अधिकार व सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में नाहन व आसपास के क्षेत्र से लगभग 120 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विशेष तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम का आयोजन एचडीएफसी बैंक द्वारा किया गया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास एवं सन फार्मा कम्युनिटी हेल्थ सोसाइटी पोंटा साहिब के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं योग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीना सबलोग मेडिकल ऑफिसर सन फार्मा शामिल हुई। उनके सहयोगी टीम सदस्यों के रूप में मैडम निशा, मैडम आशा एवं अनिल शर्मा ने भी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीना सबलोक ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में स्वास्थ्य के महत्व एवं योग का महत्व क्या है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की…
नाहन- (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने गत दिवस देर रात्रि को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम, पांवटा साहिब चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी विवेक महाजन तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला सिरमौर के अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान…
पावटा साहिब ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- आज पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक डाॅ. विपिन कालिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव टीपी सिंह ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स दिवस जो कि सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है, उसे 17 दिसंबर 2022 को पाल रिजेन्सी वाई पॉइंट पर भव्य रूप में मनाया जाएगा।इसी अवसर पर 75 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह मनोरंजन व स्पर्धा कार्यक्रम भी सम्पन्न कराये जाएंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु सभी सदस्यों से अनुरोध…