Author: Himachal Varta

नाहन     (हिमाचल वार्ता न्यूज)   ( लक्ष्य शर्मा)-भारतीय  वायु सेना में अग्निवीर (पुरूष और महिला) भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक प्रार्थी पंजीकृत वैबसाईट  www.agnipathvayu.cdac.in//AV पर  7 नवम्बर से 23 नवम्बर 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकतेहैजिला रोजगार अधिकारी, सिरमौर ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सभी पात्र एवं इच्छुक आवेदक उल्लेखित वैब साईट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।  

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)  ( रेणु ब्यास)जिला में चाइल्ड लाइन द्वारा मनाए जा रहे चाइल्ड लाइन सप्ताह के पांचवे दिन का शुभारंभ उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला मुख्यालय नाहन में हस्ताक्षर अभियान से किया। अभियान का मुख्य उद्देष्य सब लोगों को बच्चों के अधिकार और संरक्षण के लिये एकजुट होकर हस्ताक्षर करके वचनबद्ध होना है।  इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने जनमानस विशेषकर समाज के सभ्रांत वर्ग से जरूरतमंद और परित्यक्त बच्चों की सहायता के लिये आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- 14 नवंबर 2022 बाल दिवस के अवसर पर संसद भवन दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजली दी गई , जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों से 11 प्रतिभागियों को चयनित किया गया जिसमें से चयनित पहले 10 प्रतिभागियों को वक्ता के तौर पर संसद भवन में नेहरू जी पर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश से नेहरू युवा केंद्र संगठन नाहन से तनिष्का पुंडीर का भी चयन हुआ तथा संसद में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिला। यह कार्यक्रम लोक सभा अध्यक्ष…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( एस पी जैरथ)शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन ने छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक और पहल शुरू की है। करियर अकादमी द्वारा जिला सिरमौर और सोलन में  सीएटीएसई ( CATSE )  की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। CATSE  करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम ) की यह परीक्षा 19 नवंबर को सिरमौर और सोलन के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 20 नवंबर को करियर अकादमी की नाहन, सोलन और पांवटा…

Read More

पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में बुधवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कमल निवासी शिलाई भटनोल के तौर पर हुई है। पुलिस ने केशव चौहान पुत्र पूर्ण चंद चौहान निवासी शुभखेड़ा पांवटा साहिब के बयान पर मामला दर्ज किया है। केशव ने बताया कि बुधवार रात पांवटा साहिब – कालाअंब एनएच पर करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन पुंडीर के साथ गाड़ी में बाता पुल से पांवटा की तरफ आ रहे थे तो एक स्विफ्ट कार ( एचपी 85-5656 ) उनकी गाड़ी से आगे चल…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – शहर के प्रमुख बाजार में अदालत के आदेशों की दो पहिया वाहनों की आवाजाही को लेकर सालों पहले जारी आदेशों की रोजाना वाहन चालकों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। अदालत ने बाजार से दो पहिया वाहनों को  निकलने के लिए समय तय कर रखा है। शेष अवधि के लिए प्रतिबंध लगा रखा है आलम यह है कि पीक आवर में भी लोग अपने दो पहिया वाहनों को अवैध रूप से यहां के गली नुमा बाजार में लेकर घूमते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले खऱीद दारी को आए लोगों को परेशानी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को शिमला के माल रोड पर बीएसएनएल के कार्यालय में फोन का बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर एक उत्पाती बंदर भाग गया।देखते ही देखते बीएसएनएल कार्यालय के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।दुकानदारों और नगम निगम के कर्मचारियों ने भी बैग वापस लेने के भरसक प्रयास किए। बैग में 75 हजार रुपये थे। बताया जा रहा है कि बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया। कुछ नोट…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहर से लगते बसाल की हिमुडा कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हुए एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार रात की है।सोलन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक विजय कुमार हमीरपुर जिला के भोरंज का निवासी है। अस्पताल से पुलिस काे सूचना मिली कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में लाया गया।बताया जा रहा है कि उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची…

Read More