नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – विधानसभा चुनाव 2022 निर्वाचन क्षेत्र रामपुर के पोलिंग बूथ दत्तनगर की पोलिंग पार्टी पर एक तरफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाऐं महांसघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी रामपुर की यह कार्रवाई घटना के कारणों को सही ढंग से समझने की बजाए राजनीतिक दबाव और राजनीतिक रंजिश से उत्पन्न विवाद के कारण यह निलम्बन हुआ है। जो दूर्भाग्यपूर्ण और चुनावी डियुटी में कार्यारत अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को तोडऩे वाला है। जिस…
Author: Himachal Varta
हिमाचल प्रदेश लॉ कॉलेज में सूचना के अधिकार पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। केंद्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पूर्व विधि अधिकारी अधिवक्ता प्रदीप रापरिया ने इस पर व्याख्यान दिया और छात्रों से बातचीत की। व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि सूचना के अधिकार का क्या महत्व है, सूचना कैसे ली जा सकती है, सूचना का अधिकार दाखिल करने की प्रक्रिया क्या है। कई छात्रों ने इस संबंध में प्रश्न किया, जिसे अधिवक्ता प्रदीप रापरिया ने बहुत अच्छी तरह समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-राजगढ़ हेलीपैड में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्य 20 नवंबर को किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकार राजग्विंद्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के पर्देदार जो अपना लाइसेंस, री नवीनतम एवं पासिंग आदि करवाना चाहते हैं, वह इसका संबंधित रोजगार 18 नवंबर, 2022 से ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा कर सकते हैं। ।उन्होंने बताया कि 20 नवंबर, 2022 को कोई भी लाइसेंस जाम नहीं होगा और लाइसेंस व अन्य संबंधित प्राधिकरण पूर्ण किए बिना किसी को भी पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। 20 नवंबर, 2022…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग से तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। वहीं 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-376डी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब में एक कंपनी में कार्यरत उक्त नाबालिग से एक आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद दो अन्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में मियां के मंदिर में हुई चोरी का मामला पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि 5 नवंबर को कच्चा टैंक बस स्टैंड के समीप हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।चोरी की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। लेकिन चोर के चेहरे पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार जब चोरो ने गुल्लक को वहां से उठाया तो…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन प्रेस क्लब, नाहन में दिनांक 16 नवम्बर को प्रातः 11: 30 बजे किया जा रहा है। भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष प्रेस दिवस का विषय: ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’’ दिया है। आप सभी मीडिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के महाराज शमशेर प्रकाश का नाहन शहर के सन् 1875 में तराशा गया फाउंडरी का सपना सन् 1988 में पूरी तरह धराशाई हो गया था। जबकि देश की गुलामी जहां नाहन फाउंडरी के लिए सँजीवनी थी, तो वही भारत की आजादी इस खुशहाल फाउंडरी के लिए सबसे बड़ी दुर्भाग्य साबित हुई। सन् 1964 से लेकर आज तक नाहन के विकास में नाहन फाउंडरी को दिशा व दशा देने वाला एक भी न तो नेता मिल पाया है, और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी।जबकि आज भी यह नाहन फाउंडरी न केवल शहर के लिए…
श्रीरैणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- सिरमौर जिला की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में इस मौसम का तीसरा हिमपात हुआ, जबकि पहली बर्फबारी चूड़धार में 20 अक्तूबर को हुई थी। जहां चूड़धार में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, वहीं निचले मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।सोमवार को चूड़धार में दोपहर तक करीब आधा फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया। चूड़धार में बर्फ गिरने के चलते चूड़धार का तापमान माइनस डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नौहराधार, हरिपुरधार का न्युनतम तापमान लुडक़ कर 5…