Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी यशवंत विहार कॉलोनी में सफाई व्यवस्था जांचने के लिए शुक्रवार को एमसी की टीम पहुंची। सेनेटरी सुपरवाइजर एहसान अहमद की अगुवाई में टीम के द्वारा सफाई निरीक्षण किया गया। सेनेटरी सुपरवाइजर के द्वारा सफाई कर्मचारियों को मौके पर ही बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए। एहसान अहमद ने बताया कि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के साथ-साथ आसपास की सफाई व्यवस्था को भी और अधिक परिष्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर का कूड़ा-कचरा पृथीकरण व्यवस्था के तहत…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-   जिला सिरमौर में लम्पी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए पशु अधिनियम-2009 में संक्रामक और संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के तहत नियंत्रित क्षेत्रों में बाहर से पशुओं (गाय और भैंस) को लाने और ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध शुरुआत में चार सप्ताह की अवधि के लिए जारी रहेगा। इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर में लम्पी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-करियर अकादमी के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीट की परीक्षा में बाजी मारी। करियर अकादमी के 11 छात्रों ने नीट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस परीक्षा में करियर अकादमी के मेडिकल के छात्र शशांक ने 720 में से 650 अंक लेकर अकादमी का नाम रोशन किया है। जानशीं बिश्नोई ने 626 अंक, अंशुमन ने 625 अंक, मुस्कान ने 606 अंक, डिंकी ने 605 अंक, दीपक ने 605 अंक, आयुष अग्रवाल ने 590, रोहित ने 504, प्रियांशु ने 502, कविता ने 491 तथा जिज्ञासा ने 490 अंक प्राप्त कर अकादमी का…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के सराहां के प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस के हॉर्मनी ऑफ द पॉइंस ऑर्केस्ट्रा बैंड ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों को अपनी धुनों पर थिरकने के लिए मजबूर किया। इसके अतिरिक्त, स्टार कलाकार कुमार साहिल तथा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी संगीतमई  प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। गत सांय सराहां मेला मैदान में आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वामन द्वादशी मेले की बधाई दी और सांस्कृतिक संध्या…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व है। इसमें पूरी श्रद्धा के साथ पितरों को याद किया जाता है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। विधि पूर्वक पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जाते हैं। माना जाता है कि हमारे पितृ कुछ जीवों के माध्यम से धरती पर हमारे निकट आते हैं। इनके माध्यम से ही वो आहार ग्रहण करते हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान इन जीवों को भोजन जरूर कराना चाहिए। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि…

Read More

नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन में राईजिंग सिरमौर क्लासिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विख्यात ‘‘बायजूस कोचिंग इंस्टीच्यूट’ की निशुल्क कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया।   उपायुक्त ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि जिला प्रशासन ने सिरमौर जिला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने के उददेयश्य से जिला प्रशासन और ‘‘बाईजू’’ के बीच एग्रीमेंट किया है। यह कोचिंग इंस्टीच्यूट, इच्छुक विद्यार्थियों को तीन सालों तक निशुल्क ऑन-लाईन और ऑफ़ लाईन कोचिंग प्रदान करेगी।   उपायुक्त ने…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कुल्लू के साथ लगते कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में रामशीला वैष्णों माता मंदिर के पास दो ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सवार चालक घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल को लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करनी शुरू कर दी है। एक गाडी सेब लोड करके बंदरोल सब्ज़ी मंडी से मैंनपुरी जा रही थी। रात करीब 11.20 बजे जब गाडी वाशिंग से आगे वैष्णों माता मंदिर…

Read More

श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहु ने जीता आल वेस्ट राउंड का खिताब। प्राथमिक विद्यालय की केंद्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे समापन समारोह मे डी ए वी एन पब्लिक स्कूल के छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन कर आल राउंड वेस्ट का खिताब हासिल किया। इस दौरान बच्चो ने खेल कूद प्रतियोगिता मे बढ़चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे लड़कों के वर्ग में सूजल, हर्षित ठाकुर, हर्षित शर्मा, युगम, और सूजल ने 1500 मीटर, हर्षित ठाकुर ने 100 मीटर दोड मे व यूगम ने ऊंची कूद मे हर्षित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल…

Read More