नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – पांवटा साहिब में निजी बस चालक सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे है, ज्यादा कमाई के लालच में बसों में ओवरलोडिंग की जा रही है।पांवटा साहिब के ग्रामीण रुट पर चलने वाली निजी बसों में ठूंस ठूंस कर सवारियां भरी जा रही है । बस चालकों व् परिचालकों की लापरवाही इतनी है की बस की खिड़कियों पर बेतरतीब तरीके से सवारियों को लटकने दिया जा रहा है। इससे न केवल सवारियों को जान जोखिम में डाली जा रही है बल्कि सैकड़ों पर चलने वाले राहगीरों व् अन्य वाहन चालकों पर भी बस…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- शिलाई ब्लॉक में हुए बैलेट पेपर मामले में शिलाई के एसडीएम ने जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिला प्रशासन रिपोर्ट का अध्यन करने के बाद इस मामले में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई करेगा। गौरतलब है कि बैलैट पेपर जारी किए जाने से वहां 41 पुलिस जवान को बैलेट पेपर जारी करने के लिए आरओ पत्र जारी हुआ था लेकिन बैलेट पेपर किसी कारण जारी नही हुए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. गौतम ने बताया कि मामले की जांच कि जांच रिपोर्ट एसडीएम शिलाई ने आज…
नाहन(हिमाचलवार्तान्यूज ) (लक्ष्य शर्मा) : – बचपन में मां के साथ शतरंज खेलने के जनून ने नाहन के शतरंज खिलाड़ी स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर मुकाम पाया है। वर्तमान में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के छात्र स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग झटक कर शहर ही नही अपितू राज्य का गौरव बढाया है। शतरंज खेलने के जनून व इस खेल में दिलचस्पी देख कर स्वास्तिक के अभिावकों ने सिरमौर चेस अकैडमी ज्वाइन करवाई । अकैडमी के कोच आशीष ठाकुर के दिशा निर्देशन में खेलता रहा और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। यही नही सिरमौर जिला स्तरीय प्रतियोगिता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास):-जिला सिरमौर के दिव्य सिद्धपीठ अघोरी कुटी नाहन में आज वीरवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर महंत शिवदत्त गिरी जी महाराज के द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ पर बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापना का भी निर्णय लिया गया है। महंत शिवदत्त गिरी जी के अनुसार 5 दिसंबर को वैदिक पद्धति से दिव्य अनुभूतियों के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वही, आज वीरवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है।भागवत कथा के शुभारंभ से पहले 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। इस…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार उम्र 20 वर्ष जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या की वह नशे का आदि हो गया था। जिसके कारण अक्सर परेशान रहता, ऐसे में वह मानसिक रूप से काफ़ी परेशान भी रहता, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा कि कथित आत्महत्या के आखिर क्या कारण रहे, अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत…
पांवटासाहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- पांवटा साहिब के भगवानपुर के रहने वाले आबिद अली ने शिकायत करते हुए बताया कि बीते कल शाम 5:00 बजे के करीब उनका 5 वर्षीय बेटा घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था की। इस दौरान लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए प्रवेज ने उनके बेटे के दोनों पांव पर ट्रैक्टर के अगले टायर चढ़ा दिए। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रेक्टर नम्बर एचपी-7जी- 4989 चढ़ा दिया। ड्राईवर ने इसे आपना नाम प्रवेज भुपपुर का रहने वाला बताया है जिसने लापरवाही से ट्रैक्टर चला कर इसके बेटे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- पुलिस थाना पॉंवटा साहिब की पुलिस टीमों ने गश्त के दौरानअलग-अलग मामालों में विश्वकर्मा चौक व बद्रीपुर में 2 व्यक्तियो को सरेआम लोगो को दे सट्टा लगानके लिए उकसाते हुये धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 12460रूपए की करंसी बरामद हुई है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से दडा सट्टे परचियों सहित 5630 व 6830 रूपए क ी करंसी बरामद की है। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामले पंजीकृत किए गए है। मामले…
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त सिरमौर, आर.के. गौतम ने स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों विभाग आपसी तालमेल से सभी आयु वर्ग के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिशुओं और पात्र महिलाओं को दिये जाने वाले पोषित आहार को समय पर लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।आर.के. गौतम आज बुधवार को नाहन में पोषण अभियान के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में वर्तमान में 1486 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों और पात्र…