https://youtu.be/mpJC2OmdOEw नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 24 दिसंबर को यमुना नदी के संरक्षण के लिए स्वच्छ यमुना उत्सव मनाया जाएगा जिसके अर्न्तगत सिरमौर में बहने वाली यमुना नदी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जल शक्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उपायुक्त ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी होती है इसीलिए इसका संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे की अनेक मानव सभ्यताओं का जन्म और विकास हुआ है और नदी तमाम मानव संस्कृतियों की जननी…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ में 62वीं राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण परिवेश की छुपी प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के अवसर प्राप्त हो सके । जिसके लिए स्थानीय पंचायतें भूमि का अपने स्तर पर चयन करेगी । यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर ने शुक्रवार को राजगढ़ में 62वीं राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए दी । उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश…
नाहन व रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को समझाई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आज जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर व हरीपुर खोल में युवाओं को हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज फूलों की खेती एक अच्छा कारोबार साबित हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार पॉलीहाउस, पंखे व पैड आदि लगाने के लिए 85 प्रतिशत का उपदान तथा पौध सामग्री के लिए 50 प्रतिशत का उपदान दे रही है। इस दौरान कलाकारों ने ’’जो बात कही…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम व खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पशुपालन विभाग सिरमौर ने हिमाचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रथम चरण में भी जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान प्राप्त…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार के कोड़गा पंचायत की नेहा कपूर ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर काॅमन एलिजिबल टेस्ट 2021 पास किया है। नेहा की पूरे देश में 689 रैंक है जो अपने आप मे एक उपलब्धि है। नेहा कपूर पुत्री सुरेंद्र सिंह/ रघुवीर सिंह कपूर अधिवक्ता एवं सरिता ठाकुर गांव कोड़गा, तहसील कमरऊ की रहने वाली है। नेहा कपूर की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुई। उसके बाद गोरखुवाला में स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं की परीक्षा पास की। जमा दो की परीक्षा मेडिकल साइंस से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब से उतीर्ण की।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार के उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं बीते पांच दिनों से लापता चल रही हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज करके लापता छात्राओ की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार 13 दिसम्बर की सुबह दोनों स्कूली छात्राएं ग्राम पंचायत रास्त के गांव देवलाह से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना हुई थी। मगर जब देर शाम तक भी वापिस अपने घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने सब जगह उनकी तलाश शुरू कर दी। रोनहाट स्कूल में पता किया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 2 ट्रैक्टर के चालान कर 37 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भंगाणी में बड़े जोरों पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी बस्तीराम, वनरक्षक बलबीर , कपिल, धनवीर व वनकर्मी सुंदरलाल , मोहीराम , किशन आदि ने भंगाणी नदी में छापेमारी की। वन विभाग की टीम को देखकर खनन करने वालें ट्रैक्टर सहित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 19 दिसम्बर 2021 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके अर्न्तगत स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, क्षय रोग, पोषण अभियान व एचआईवी (एड्स) पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अर्न्तगत वर्ष 2021-22 के लिए आबंटित किए गए लक्ष्यों के अनुसार ग्राम पंचायत कार्य योजना को संशोधित कर ग्राम सभा में अनुमोदन करवाने के अतिरिक्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत कार्य योजना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण चरण-2…