नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। जगत प्रकाश नड्डा आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शानदार स्वागत के लिए सिरमौर जिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सर्वप्रथम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरु की नगरी में पहुंचने पर सभा स्थल के नजदीक भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उसके उपरांत अतिथियों ने अमर जवान स्मारक स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की। उसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को संगठन का समृति चिन्ह और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा सैना ह विश्वास जताया कि आगे भी संगठन समाज और देश के हित…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन ने जोनल स्तरीय अंडर-19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर ऑलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में इस बार अंडर-19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस खेलकूद प्रतियोगिता में बॉयज स्कूल नाहन के छात्रों ने अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन देते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। विवेक पाल डीपीई और अजय भारद्वाज के नेतृत्व में छात्रों ने यह खिताब हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला कांगड़ा में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नूरपुर के पास चक्की खड्ड में अंग्रेजों के जमाने का बना रेलवे का पुल बह गया. गनीमत यह रही कि जब खड्ड में तेज बहाव आया तो उस दौरान पुल पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. हालांकि ,रेलवे ने पुल को पहले ही असुरक्षित घोषित कर रेल की आवाजाही बंद कर रखी थी.रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि बरसात के बाद पुल की मरम्मत की जानी थी. बता दें कि इस पुल का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में किया गया था.तब से लेकर इस…
श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में दो-तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। बता दें कि वीरवार देर रात को अचानक बारिश के चलते रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिल्ली भगाड़ी गांव में एक घर की दीवार गिर गई, जिसके चलते अंदर सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार मकान शिल्ली भगाड़ी के रमेश कुमार का था। रमेश ने बताया कि रात के समय उसे अचानक पत्थर गिरने की आवाज सुनाई दी। वह परिवार सहित अंदर सो रहा था। जैसे ही वह परिवार…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब में स्थाई एडीजे कोर्ट के मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं से मिलने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं से बात कर उन्हें मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बार एसोसिएशन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने को लेकर 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अधिवक्ताओं से मिलने हड़ताल स्थल पर पहुंचे और मांग को जल्द पूरा करने…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां आय दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस परिसर का है। जहां से शातिर एक एक्टिवा स्कूटी चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पहुंचा थाना में दर्ज हो गई है। जानकारी मुताबिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पांवटा साहिब से एक ब्लैक कलर की एक्टिवा 125 स्कूटी चोरी हुई है। जिसका नंबर यूके-16-6162 बताया गया है। वही शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में अपनी स्कूटी खड़ी कर…
मंडी। ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश से जमकर तबाही देखने को मिली है. जिले के धर्मपुर इलाके में साल 2015 जैसा नजारा देखने को मिला है. यहां पर धर्मपुर बस स्टैंड समेत बाजार का आधा हिस्सा पानी में डूब गया है. सोन खड्ड और साथ लगते नाले में पानी बढ़ने से धर्मपुर बस स्टैंड में पानी घुस गया है.मौके से कुछ डराने वाले वीडियो भी सामने आए हैं. इसके अलावा, धर्मपुर से आगे कांढ़ापतन में ब्यास नदी का पानी मंदिर के पास पहुंचा है. यहां ब्यास और सुकेती का पानी बढ़ने से पैदल पुल के…