Author: Himachal Varta

नई दिल्ली. (हिमाचलवार्ता न्यूज )केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि के लिए दिए जाने वाले लघु अवधि के तीन लाख रुपये तक के लोन पर डेढ़ प्रतिशत ब्याज सहायता को मंजूरी दी है. इसके तहत तीन लाख रुपये तक का लोन लेने वाले किसानों को ब्याज में 1.5 फीसदी की छूट मिलेगी. सरकार का कहना है कि कृषि क्षेत्र में पर्याप्त कर्ज उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन का लैंडलाईन टेलीफोन सफेद हाथी बन चुका है । लैंडलाईन नंबर 222380 पर घंटी बजती रहती है परंतु पिछले तीन माह से कोई भी अधिकारी इसे एटेंड नहीं कर रहा है जिसके चलते विशेषकर पैंशनर्ज में रोष व्याप्त है । बता दें बीते तीन माह से राजगढ़ क्षेत्र के  अनेक पैंशनरज अपने छठे वेतन आयोग की संशोधित पैंशन बारे जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन में संपर्क कर रहे हैं परंतु खेद का विषय है कि ट्रेजरी के किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा इस दूरभाष को नहीं उठाया जाता है जिससे विशेषकर…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता) :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को एक दिवसीय सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आयोजित होने वाली जनसभा में 10 हजार लोगों को जुटाने का भाजपा ने लक्ष्य रखा है। हालांकि विस चुनाव भी सिर पर है ऐसे में कई धुरंधर ऊर्जा मंत्री को घेरने की तैयारी में बैठे हैं और कहीं न कहीं जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा के खेमे में चार चाँद भी लगा सकता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 अगस्त, 2022 को ज़िला सिरमौर के नगर परिषद मैदान पांवटा साहिब में प्रात: 11:00 बजे तथा दोपहर बाद 02:30 बजे नाहन चौगान मैदान में प्रगतिशील हिमाचल : स्थापना के 75 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों में जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी आज यहाँ सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read More

कुल्लू: ( हिमाचलवार्ता न्यूज)कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे पर 17 मील के पास पर्यटक की थार गाड़ी की ट्रक से टक्कर होने से हनीमून पर आए यूपी के नवदम्पति की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रोहित कौशिक 23 पुत्र आनंद कौशिक व मानसी 23 पत्नी रोहित यूपी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार वीरवार आधी रात को ट्रक एचपी 64बी 6667 और थार वाहन यूपी 94 ए6068 के बीज जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भयंकर हुई की थार गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पतलीकूहल थाना प्रभारी ने बताया की वीरवार आधी रात को हुई दो वाहनों…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला में एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वीरवार देर रात को पुलिस ने होटल में दबिश देकर इस गिरोह में शामिल तीन लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। पुलिस को पता चला कि एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चला हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्ट रोड स्थित निजी होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा। ये लड़कियां बाहरी राज्य की है…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगता सामने आ रहे है। वहीं डीएसपी बीर बहादुर की अगुवाई में पांवटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है। सूचना पर एचसी अनिल तोमर, एचसी हितेंद्र कुमार और टीम, पीएस पांवटा साहिब ने सूरजपुर में एक परिवार के घर परिसर जहां शशि बाला नाम की महिला पत्नी राकेश कुमार निवासी  ग्राम सूरजपुर तहसील पांवटा साहिब  सिरमौर उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर 21 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद किया गया है। पीएस पांवटा साहिब में एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही जारी है।…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब (इकाई) के द्वारा सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर डॉक्टर मालविका के ज्वाइन करने पर मंच के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा की  लगभग साढ़े 7 वर्षों के बाद सिविल हॉस्पिटल पांवटा को एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट मिला है। पांवटा विधानसभा सहित नाहन, रेणुका, व शिलाई विधानसभा के लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती थी। जबकि सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए ये सुविधा…

Read More