नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास)भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरमौर जिला के लिये नियुक्त किये गए सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिये जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को जिला के 80 साल आयु से अधिक के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिये जल्द से मोबाईल टीमों को फील्ड में भेजकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर तथा इन्हें भरने के उपरांत वापिस एकत्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिये रिटर्निग…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- वन परिक्षेत्र अधिकारी मामराज के नेतृत्व में भंगानी वन परिक्षेत्र की टीम ने आरक्षित वन माजरी के जंगल में 02 शराब की भटियो को तोड़ कर लगभग 400 लीटर लहान नष्ट किया।टीम में वन रक्षक अनिल, मुद्दासीर, रतन व वन कर्मी हरिचंद शामिल रहे। टीम ने लोहे के ड्रमों को काट कर नष्ट किया व लाहन को मौके पर बहाया। अवैध शराब माफिया पर लगातार कारवाई जारी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में वीरवार देर रात को हुए डबल मर्डर के मामले में 5 दिन बाद भी सिरमौर पुलिस के हाथ खाली हैं। सिरमौर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। यह आरोप पुलिस थाना सराहां का घेराव करने के दौरान मृतक उर्मिला के भाई रामलाल के साथ आए दर्जनों ग्रामीणों ने लगाए। पुलिस थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने सिरमौर पुलिस मुर्दाबाद व उर्मिला के हत्यारों को गिरफ्तार करे पुलिस के नारे भी लगाए।उर्मिला हम शर्मिंदा है तेरे हत्यारे आजाद हैं नारे लगाते रहे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) जिला दण्डाधिकारी आर.के.गौतम ने आगामी 3 नवम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आम जन-मानस व श्रद्धालुओं को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से मेला स्थल के आस-पास पार्किगं स्थलों को चिन्हित करने के संबंध में ओदश जारी किये हैं।आदेश के अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरि नदी के दायें हिस्से में ददाहू की तरफ गिरि नदी में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस स्थल में मेले के दौरान वाहनों को खड़ा करने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। यह बात राम कुमार गौतम जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने कहीं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।3 राज्यों की सीमा से सटे 4 विधानसभा क्षेत्र शिलाई, पांवटा साहिब, नाहन व पच्छाद का 225 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड व हरियाणा से लगता है। जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश के साथ लगता है। 225 किलोमीटर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने जिला सिरमौर के 563 मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन मतदान केंद्रों में से 47 मतदान केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि 103 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। वही जिला के 413 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है। जिला सिरमौर की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के साथ लगती है। जिसके चलते पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जिला सिरमौर में सबसे अधिक अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।इन मतदान केंद्रों में लड़ाई-झगड़े के आसार बने रहते हैं।…
नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) :- हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिला सिरमौर के दो आरक्षित व तीन सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में 3,94,354 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला सिरमौर के 58 नंबर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 48 नंबर देवीनगर में जिला से सबसे अधिक 1418 मतदाता है। इसी विधानसभा क्षेत्र के नगाली में सबसे कम मतदाता 107 हैं।55 नंबर आरक्षित पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 104 सराहां-1 में 1211 मतदाता है, वही 97 नंबर पोलिंग बूथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- (लक्ष्य शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान जिला सिरमौर में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दो सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-पच्छाद (अ.जा.), 56-नाहन तथा 57- श्री रेणुका जी (अ.जा.) के लिए सौरभ गौड (भा.प्र.से.) मोबाइल नंबर 94184 83809 तथा 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई के लिए दिनेश श्रीवास्तव (भा.प्र.से.) के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01704-299068 व मोबाइल नंबर 76500 83809 चुनाव संबंधी जानकारी के लिए संपर्क किया जा…