नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में अब तक कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम, बीएसपी, आप, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा निर्दलीय 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल करते समय संपत्ति का हलफनामा भी सभी प्रत्याशियों ने दिया है। शुक्रवार देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट हुए जिला सिरमौर के पांच में से चार विधायक करोड़ों की संपति के मालिक हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल 4.35 करोड़ की अचल संपति के मालिक हैं।उनके पास 60,000 कैश, पत्नी मधु बिंदल के पास 40,000 कैश…
Author: Himachal Varta
जगह-जगह भरे जा रहे हैं मिठाइयों के सैंपल,लोगों से सावधानी बरतने की अपील नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- त्योहारी सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते है। सीमावर्ती जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग मिलावटखोरों पर पूरी नजर रखे हुए है। सिरमौर जिला पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटा हुआ है और यहां त्योहारी सीजन में पड़ोसी राज्यों से ही अधिकतर मिठाइयों की सप्लाई होती है ऐसे में विभाग जहां पूरी नजर रखे हुए है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ने के साथ ही मिलावट खोर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसा राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के ठंडीधार के समीप पेश आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप धामला से ठंडीधार की ओर जा रही थी। अचानक ठंडीधार के पास लगभग 30 फुट गहरी खाई मे जा गिरी। इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।इसके अलावा इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : -शहर के दिल्ली गेट के समीप दुकान लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। 20 मिनट चले हाई वोल्टेज ड्रामा तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इस मारपीट में परिजन भी आ धमके। परिजनों ने पुलिस के सामने ही काफी देर तक हंगामा किया। बाद में गुन्नुघाट पुलिस चौकी पहुंचने पर मामला शांत हुआ।जानकारी अनुसार नगर परिषद ने दिल्ली गेट पर एक महिला को दिवाली पर दुकान लगाने के लिए जगह किराये पर दे दी। इसी जगह पर एक सब्जी विक्रेता पहले से ही अपनी पर्ची कटवा रहा था।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य तथा जिला भाजपा महामंत्री रहे विनोज शर्मा आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार विनोज मंगलवार को अपना नामांकन भर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोज शर्मा ने भले ही भाजपा से टिकट की दावेदारी ना की हो मगर टिकट की इच्छा को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।हालांकि जानकारी तो यह भी है कि उनसे आम आदमी पार्टी ने भी संपर्क साधा था। मगर विनोज शर्मा ने यह…
घुमारवीं (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास)भराड़ी थाना के तहत शिमला-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर दधोल चौक के समीप दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के चालकों सहित पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार घुमारवीं से हमीरपुर की तरफ जा रही थी कि दधोल चौक के समीप हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही अन्य कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दोरान हाइवे पर गुजर रहे…
नाहन ( हिमाचलवार्ता) (रेणु ब्यास) :- करीब 12 हजार फुट ऊंची सिरमौर के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ है। यहां क्षेत्र में सुबह से तेज धूप खिली थी। विगत गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली व सीधा हिमपात होना शुरू हो गया।ऐसी मान्यता है कि यहां दिपावली से ठीक पहले शिरगुल महाराज अपनी तपो स्थली पर सदेफी करते हंै और आज कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया। शुक्रवार को शीतलहर व आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों, जिसमें…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : -वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 6 ट्रैक्टरों को सीज कर 1.20 लाख रुपए जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि मानपुर देवड़ा के तहत गिरि नदी में अवैध खनन की गतिविधियाें को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के उड़नदस्ते के साथ वन परिक्षेत्र भंगानी व वन परिक्षेत्र पांवटा साहिब की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान वन विभाग की टीम…