नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर 26 अगस्त, 2022 को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में समारोह आयोजित किए जाएंगे जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त आज यहां अपने कार्यालय के सभागार में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे श्री रेणुका जी के मेला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जबकि इसी दिन दोपहर बाद…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक 23 अगस्त, 2022 को जिला परिषद भवन नाहन के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे आयोजित की जायेगी। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद सिरमौर अंचित डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल करेंगी। -०-
जोगिद्रनगर( हिमाचल वार्ता न्यूज) हरियाणा के न्यू बस स्टैंड के समीप एचआरटीसी की वोल्वो बस की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए हैं। जहां ट्रक के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ है, वहीं वोल्वो बस के आगे का पूरा भाग टक्कर के बाद खत्म हो गया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बस जोगिंद्रनगर से दिल्ली जा रही थी। जोगिंद्रनगर एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर गोपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित है…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज) मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता हुए पांच लोगों का आज भ पता नहीं चल सका है. शनिवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 घायल हुए हैं. बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों से होने की खबर है.राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मंडी में मंडी-कटोला-पराशर मार्ग पर बाघी नाले में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए पांच लोगों का…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला कांग्रेस के महासचिव हरप्रीत रत्न ने ग्राम पंचायत भूंगरनी में एक ग्रामीण सभा को संबोधित किया। रतन ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया उदासीनता भरा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकाल में सिंचाई के लिए निर्मित की गई नहरें सूखी पड़ी हैं। किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। हजारों किसानों की धान की फसल तबाह हो चुकी है तो सरकार का रवैया इस बारे में भी उपेक्षा भरा है। जिला कांग्रेस के महासचिव…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिमला के सीमावर्ती क्षेत्र धारचांदना से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां गोभी लेकर देहरादून जा रही बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, हादसे में एक की मौत और तीन घायल हुए है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक बोलेरो कैम्पर (एपी- 08ए-2899) कुपवी के धार चांदना से गोभी लेकर देहरादून जा रही थी। इसी दौरान अचानक सोमवार सुबह करीब 3 बजे प्रेम नगर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चंद सेकंड में गाड़ी के…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई स्थापना की मांग को लेकर वकील अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे। अब उन्होंने काम पर लौटने का मन बना लिया है जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से पूरी सरकार के सामने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया उस समय मंच पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर उपाध्यक्ष खाद्य एवम आपूर्ति विभाग आदि मौजूद थे। उन्होंने मंच से बार एसोसिएशन…
शिलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की शिलाई तहसील के रोनहाट में मीनस से एक किलोमीटर आगे रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां सेब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी अनुसार अंकेश कुमार (28) पुत्र लायक राम निवासी गांव कांडो-भटनोल, तहसील शिलाई और सरदार सिंह जोशी (35) पुत्र मोहर…