नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान देते हुए बताया कि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिरमौर प्रवास पर आए थे। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान डॉ राजीव बिंदल की जमकर तारीफ की और उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को संचालन समिति का अध्यक्ष तथा डॉ बिंदल को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के लिए जहां पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा डॉ. बिंदल को…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचलवार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 26 अगस्त 2022 को जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में प्रातः 11 बजे तथा दोपहर बाद 2.00 बजे शिलाई में ‘‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’’ पर आयोजित कार्यक्रमों में जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- करगानू में गिरि नदी पर पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली कृत्रिम झील का सपना लोगों के लिए अब अधूरा ही रह गया है । जल शक्ति विभाग के विशेषज्ञों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर करगानू में प्रस्तावित कृत्रिम झील निर्मित करने की योजना रदद हो गई है । जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है । जिसकी पुष्टि सहायक जिला पर्यटन अधिकारी सिरमौर ने की है । बता दें पर्यटन विभाग द्वारा करगानू में गिरि नदी पर कृत्रिम झील निर्मित करने के लिए वर्ष 2019 में एक कार्य…
पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- गिरीपार क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र गिरी बांगरण पुल की हालत दयनीय है। हालत इतनी बदतर हो चुकी है की साइड रेलिंग भी टूटकर अलग हो गयी है जो लगातार खतरे को बुलावा दे रहा है। सैकड़ो गाड़िया प्रतिदिन उस पुल से गुजरती है। जनजातीय प्रधान रोशन लाल चौधरी ने कहा की प्रशासन को अनेको बार इससे अवगत करवाया। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी रख कोई कार्यवाही नही की गयी। मात्र क्षतिग्रस्त हिस्से पर तार लगाकर खानापूर्ति कर दी गयी। आखिर जनता की जान से खिलवाड़ क्यो ? रात्रि मे चलने वाले…
श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजनी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में दोनों प्रमुख चुनावी दल की ओर से संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। इसी कवायद के तहत श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार जहां जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वही, जीत के मार्जिन को कैसे और बढ़ाया जाए, इसको लेकर गांव-गांव, घर-घर संपर्क साध रहे हैं। आज बुधवार को विनय कुमार अपने दल बल के साथ दाना घाटों के सुदूर गांव ऊंचा टिक्कर पहुंचे। ‘विधायक आपके घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों की समस्याएं…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- रोटरी पांवटा ने प्रधान राकेश रहल के नेतृत्व में अपने शहर को स्वच्छ व हरा भरा रखने की मुहिम के अगले दौर में प्रवेश किया। इस प्रोजैक्ट में रोटरी मेंबर्स ने बद्रीनगर चौक से वाई प्वाइंट तक नेशनल हाईवे पर डिवाइडर के बीच पौधारोपण किया। दूसरे चरण में भी सैकड़ों पौधे रोपे गए। पौधारोपण पूरी तरह से वन विभाग से तालमेल बिठा कर किया गया। मुख्य रूप से उन पौधों को तरजीह दी गई जिनकी लंबाई ज्यादा न बढ़े जिससे वे यातायात में बाधा न पहुंचाए। प्रोजैक्ट के दौरान प्रधान रहल, अरुण शर्मा, राकेश गर्ग,…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि अभी भी कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज रहे हैं जिन्हें पूरी जानकारी नहीं होती जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ बैठक की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को नोटिस…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- महल क्षेत्र के कोरग में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग उठी है। इसको लेकर नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत और मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव प्रदीप राणा ने शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की। प्रताप सिंह रावत सहित प्रदीप राणा ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि वह सुरेश भारद्वाज से सचिवालय जाकर मिले थे। उन्होंने बताया कि, मंत्री से मिलकर महल क्षेत्र के कोरग में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। कहा कि कोरग महल क्षेत्र…